UP चुनाव: ‘मैं ही चेहरा’ पर प्रियंका का U टर्न, बोलीं- ये सवाल मुझसे ही क्यों?

author-image
एडिट
New Update
UP चुनाव: ‘मैं ही चेहरा’ पर प्रियंका का U टर्न, बोलीं- ये सवाल मुझसे ही क्यों?

नई दिल्ली. 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा) में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सबसे ज्यादा चर्चा यूपी की है। यूपी में सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। कांग्रेस ने 21 जनवरी को यूपी चुनाव को लेकर घोषणा पत्र (भर्ती विधान) जारी किया। यूपी में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको कोई और चेहरा दिखता है? अब न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने लाइटमूड में कहा कि थोड़ा बढ़-चढ़कर बोल दिया था। यूपी में सिर्फ मैं ही पार्टी का चेहरा नहीं हूं।



आप लोग बार-बार सवाल कर रहे थे: प्रियंका ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पार्टी ही फैसला करती है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा और कुछ राज्यों में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं ही चेहरा हूं। वो तो मैंने थोड़ा बढ़ के कह दिया क्योंकि बार-बार आप लोग यही सवाल कर रहे हैं। बहुत से राज्य हैं, जिनके प्रभारी होते हैं चाहे वो कांग्रेस पार्टी के हों या बीजेपी के। क्या आप उनसे पूछते हैं कि वो मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं या नहीं? आप उनसे क्यों नहीं पूछते? यह सवाल सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछा जाता है?


— ANI (@ANI) January 22, 2022



प्रियंका से 21 जनवरी को पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चेहरे को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। क्या पार्टी बिना चेहरे के यूपी में चुनाव लड़ेगी? इस पर प्रियंका ने कहा कि क्या आपको (मीडिया को) यूपी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? इस पर पुन: पूछा गया कि क्या आप ही चेहरा होंगी। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में हर जगह पर उन्हीं का चेहरा दिख रहा है।



चुनाव बाद गठजोड़: प्रियंका ने कहा कि बीजेपी के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं, बाकी पार्टियों के लिए खुला है। सपा और बीजेपी एक हद तक एक ही बिसात पर खेल रहे हैं, क्योंकि दोनों एक ही तरह से खेल रहे हैं। कांग्रेस लोगों की बात कर रही है, विकास की बात कर रही है।


— ANI (@ANI) January 22, 2022



अमर जवान ज्योति: कांग्रेस महासचिव प्रियंका के मुताबिक, सरकार की मंशा समझ नहीं आती। किसान त्रस्त है। प्रधानमंत्री के दो प्लेन हैं, उस पर 16 हजार करोड़ खर्च हो रहे हैं। दूसरी संसद बनवा रहे हैं। आखिर इतने पैसे क्यों खर्च किए जा रहे हैं। अब इतने सालों बाद अमर जवान ज्योति बंद कर दी गई। और भी कई जरूरी काम हैं जो सरकार को करने चाहिए।


— ANI (@ANI) January 22, 2022

 


Modi Policy योगी आदित्यनाथ मायावती UP Elecction Congress CM Face प्रियंका गांधी वाड्रा Mayawati Priyanka Gandhi Vadra यूपी चुनाव अखिलेश यादव मोदी की पॉलिसी Akhilesh Yadav कांग्रेस सीएम चेहरा