दतिया: मां पीतांबरा की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

author-image
एडिट
New Update
दतिया: मां पीतांबरा की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

दतिया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi in Datiya) शुक्रवार, 29 अक्टूबर को दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने मां पीतांबरा (Maa Pitambara Peeth) के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रियंका ने यहां मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के बाहर और अंदर भारी पुलिस बल मौजूद था। अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस ने कई कांग्रेसियों (Congress Workers) को मंदिर के बाहर ही रोक दिया। प्रियंका के पहुंचने के बाद मंदिर में धक्का मुक्की की स्थिति बन गई और कांग्रेसी एक दूसरे से उलझते दिखाई दिए। वहीं, आमजन को भी गेट के बाहर ही रोक दिया गया, जिससे मंदिर के अंदर एवं बाहर दोनों ही जगह खासी भीड़ जमा हो गई।

कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

प्रियंका गांधी ललितपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इसके बाद वह मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना करने के लिए दतिया पहुंची। दोपहर से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के स्वागत के लिए आए थे। जैसे ही प्रियंका मंदिर में पहुंची तो कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की होना शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस की धक्का-मुक्की में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी विश्राम गृह के सामने गिर पड़े।

बोलीं- धरना देने दतिया आऊंगी

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको बताया कि पुलिस यहां बहुत ज्यादती कर रही है, हर कांग्रेस कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज है। इस पर प्रियंका ने कहा कि यदि अब ज्यादती या कोई गलत कार्रवाई करे तो मुझे बताना, मैं दतिया में आकर धरना दूंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रियंका के स्वागत के लिए 2 घंटे से महिला मोर्चा की महिलाएं स्वागत के लिए खड़ी थी। लेकिन प्रियंका उनसे मिले बगैर रवाना हो गई।

priyanka prayers priyanka gandhi in pitambara Congress Workers मां पीतांबरा पीठ Maa Pitambara Peeth priyanka in datiya The Sootr prayers प्रियंका गांधी priyanka gandhi by-election