/sootr/media/post_banners/a233e5443af06dba705f7cc31aa5ad821a7aed45d3078f36b0ef3055de69eb52.jpeg)
DEHRADUN. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर उत्तराखंड के औली पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के बेस कैंप में शस्त्र पूजन किया। राजनाथ का चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि देश हमारे सुरक्षाबलों के हाथों में सुरक्षित है। सेनाओं और पैरामिलिट्री के जवान देश का गौरव हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां हमारे हथियारों की पूजा होती है।
दो दिन के लिए उत्तराखंड में हैं रक्षा मंत्री राजनाथ
राजनाथ 4 अक्टूबर को 2 दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे थे। जीटीएस हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उनकी अगवानी की थी।
रक्षा मंत्री ने 4 अक्टूबर की शाम को देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वे चमोली पहुंचे और जवानों के साथ पूजा में भाग लिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है। उनके आने से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ेगा।
राजनाथ ने तोप की पूजा की
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh performs 'Shastra Pooja' at Auli Military Station in Chamoli, Uttarakhand on the occasion of #Vijayadashami2022
Indian Army chief General Manoj Pande is also present. pic.twitter.com/Vnw3H0ihxb
— ANI (@ANI) October 5, 2022
जवान ने गाना गाया, राजनाथ ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया
#WATCH | Auli Military Station resonates with the sound of the patriotic song 'Aye Watan Tere Liye' as Defence Minister Rajnath Singh celebrates Dussehra with army jawans in Uttarakhand pic.twitter.com/1J6t89f0vV
— ANI (@ANI) October 5, 2022
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us