/sootr/media/post_banners/581ecf459709408c97916d4cbcc5f1c729ad7938cf78329b587d37985ee93383.jpg)
GUJARAT. गुजरात में दलित के मुंह में सैंडल रखने वाली रानीबा पटेल हाईप्रोफाइल डॉन निकली ......रानीबा गुजरात के मोरबी की रहने वाली है। रानीबा उस वक्त चर्चा में आई, जब उसने एक दलित युवक के साथ बर्बरता की। चर्चा में आने बाद लोगों ने जब उसकी प्रोफाइल खंगाली तो कहानी कुछ और ही दिखी...रानीबा एक लग्जरी लाइफ जीती है। उसके साथ हमेशा बॉडीगार्ड रहते हैं।इन दिनों चारों तरफ उनकी चर्चाएं हो रही हैं।
/sootr/media/post_attachments/1a7db8dbbd4e0f3fa54cfbcca09c20f18835b866f67e06ff1dcd515eaae64566.jpg)
रानीबा, डॉन या बिजनेसवुमन ?
दरअसल गुजरात के मोरबी में रहने वाली ये डॉन बिजनेसवुमन रानीबा पटेल पर अपनी ही कंपनी के एक्स एम्प्लॉई को पीटने और उसके मुंह में सैंडल ठूंसने का आरोप है। 5 अन्य ने उसे बेरहमी से बेल्ट से भी पीटा। पुलिस ने रानीबा और उसके छह अन्य साथियों के खिलाफ एक अनुसूचित जाति के कर्मचारी के साथ अमानवीय हरकत करने का केस दर्ज किया है। रानीबा गुजरात के मोरबी में रहती हैं और फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उन्हें तलाश रही हैं।
/sootr/media/post_attachments/1cadfb2269a001480b3b167d24b7f596b0438e3c1c830108b10a7f03ee90e0aa.png)
किसी केक पर पिस्तौल बनी है, तो किसी पर तलवार
रानीबा सिरेमिक कंपनी की प्रमोटर बताई जा रही हैं। कंपनी का सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। दलित युवक को पीटने का मामला जब गर्माया तब रानीबा पटेल के कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। वीडियो में वह 20-25 केक काट रही है। किसी केक पर पिस्तौल बनी है, किसी पर तलवार। हालांकि दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले साल सितंबर का है। रानीबा की BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका सरदवा के साथ भी एक फोटो सामने आई है। इसमें रानीबा भगवा रंग का स्कार्फ डालकर सोफे पर बैठी हैं। इंस्टाग्राम पर रानीबा के 23 हजार फॉलोअर्स हैं। ज्यादातर फोटो और वीडियो में रानीबा महंगी गाड़ियों और बॉडीगार्ड के साथ चलती हैं।
/sootr/media/post_attachments/501fea3cb354431c1a9ab7bd65304cb64b97145a9683252b241217ef1d602a16.png)
सैलरी मांगने पर दलित युवक के साथ बर्बरता
जानकारी के अनुसार अक्टूबर की शुरुआत में रानीबा ने दलसानिया को 12,000 रुपए के मासिक वेतन पर काम पर रखा था। 18 अक्टूबर को रानीबा ने अचानक उसे नौकरी से निकाल दिया। दलसानिया ने कंपनी में काम करने के 16 दिनों के लिए अपना वेतन मांगा, तो रानीबा ने उसे स्पष्ट जवाब नहीं दिया और फिर उसके कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। 22 नवंबर को रात 8 बजे पैसे देने के नाम पर रानीबा ने उन्हें ऑफिस में बुलाया। जब वह कंपनी पहुंचा तो वहां के 5 कर्मचारी उसे पकड़कर छत पर ले गए। वहां उसके बाल पकड़कर लात-घूंसों और अपने-अपने बेल्ट उतारकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
/sootr/media/post_attachments/bca3df7e13cca96db8a9cf109923f2dcac11a3b0559c0455f283380b40ed70f6.png)
दलित युवक का आरोप-बेल्ट से पीटा
फिलहार पीड़ित नीलेश दलसानिया मोरबी के जनरल हॉस्पिटल में एडमिट है। नीलेश का इलाज चल रहा है। हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं। वह कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। 18 अक्टूबर तक काम किया। वह अपनी सैलरी का इंतजार कर रहा था। जब उसके अकाउंट में 15 दिनों की सैलरी नहीं आई तो उसने कंपनी में फोन किया। अधिकारियों ने उसे पैसे लेने कंपनी आने को कहा तो वह अपने एक साथी के साथ वह ऑफिस पहुंचा था, जहां पर उसके साथ ऐसी बर्बरता की गई।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us