रेप: महाराष्ट्र के बीड में बाल वधू से 400 लोगों ने किया बलात्कार, दो महीने की गर्भवती

author-image
एडिट
New Update
रेप: महाराष्ट्र के बीड में बाल वधू से 400 लोगों ने किया बलात्कार, दो महीने की गर्भवती

बीड. महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि एक नाबालिग से 400 लोगों ने बलात्कार किया। बच्ची का शोषण (rape) करने वालों में पुलिस वाले भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बीड के पुलिस अधीक्षक (Raja Ramasamy) (SP) राजा रामासामी ने रविवार को मीडिया को यह जानकारी दी। बीड (Beed Minor Rape Case) जिला के पुलिस कप्तान ने बताया है कि पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली, तो त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा है कि दोषी लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। नाबालिग (minor) लड़की को न्याय मिलेगा। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार एसपी राजा रामासामी ने बताया कि पीड़ित किशोरी दो महीने की गर्भवती है।

पुलिस ने मदद की जगह रेप किया

पिता ने घर से भगा दिया। पीड़िता ने अंबाजोगई में भीख मांगना शुरू किया, जो महाराष्ट्र के बीड जिले में आता है। पीडिया के साथ रेप की शुरुआत यहीं से हुई। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ 400 से ज्यादा लोगों ने रेप किया है। अंबाजोगई पुलिस स्टेशन में कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने भी उसके साथ रेप किया। पीड़िता की 8 महीने पहले शादी हुई थी। लेकिन उसका पति और सास-ससुर उसके साथ दहेज नहीं लाने को लेकर मारपीट करते थे। शिकायत के आधार पर बाल विवाह कानून, रेप, यौन उत्पीड़न और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

beed SP maharashtra rape Raja Ramasamy minor