बाल पुरस्कार: PM ने इंदौर के बच्चे से पूछा- रामायण लिख डाली, ये सब कैसे किया?

author-image
एडिट
New Update
बाल पुरस्कार: PM ने इंदौर के बच्चे से पूछा- रामायण लिख डाली, ये सब कैसे किया?

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेता बच्चों से बात की। इन पुरस्कारों के लिए देशभर से 61 बच्चों काे चुना गया है। इसमें 32 बच्चों को पिछले साल के लिए और 29 बच्चों को इस साल PMRBP-2022 के लिए चुना गया है। 



छोटी सी उम्र में इतने सारे काम: मोदी ने सबसे पहले मध्य प्रदेश के बच्चे अवि शर्मा से बात की। उन्होंने पूछा कि आपने बालसखा रामायण लिखी है, आप कवि हैं। इतना सारा कैसे कर पाते हैं? आपका बचपन कुछ बचा है या नहीं। इस पर अवि ने कहा कि भगवान राम की कृपा से ये सब हो पा रहा है।



avi



अवि ने मोदी से कहा कि लॉकडाउन में जब हम बच्चे हताश हो गए थे तो आपने टीवी पर रामायण प्रसारित कराई। जब रामायण देखी तो लगा कि भगवान राम का चरित्र बच्चे भूलते जा रहे हैं। भगवान राम के आदर्श बच्चे इस रामायण से सीख सकें, इसलिए मैंने यह रामायण लिखी।




— ANI (@ANI) January 24, 2022



MP के दो और बच्चों को भी अवॉर्ड: अनूपपुर की बनिता दास ने नासा स्पेस फाउंडेशन और अंतराष्ट्रीय खगोल शाखा के मिशन में एक एस्टेरॉयड (क्षुद्र ग्रह) की खोज की थी। इसका नाम भी बनिता के ही नाम पर रखा गया है। मोदी ने हरदा के अनुज जैन को भी सम्मानित किया।



banita anoop



मोदी ने की मप्र की तारीफ: अवि से बात करते हुए मोदी ने मध्य प्रदेश की तारीफ की। उन्होंने पूर्व सीएम उमा भारती का उदाहरण देते हुए कहा कि उमा भारती जब छोटी थीं, तब गुजरात में उनका कार्यक्रम था। हम भी उन्हें सुनने चले गए, उनका धारा प्रवाह व्याख्यान सुनकर मैं हैरान रह गया। वो संस्कृत भी बोलतीं थीं। चौपाई भी बोलती थीं। मंच पर बचपन वाली हरकतें भी करती थीं। मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में ताकत है, यहां विद्वान बचपन में ही तैयार हो जाते हैं। बड़े काम करने के लिए उम्र छोटी नहीं होती।



कर्नाटक की बच्ची से भी की बात: मोदी ने कर्नाटक की कुमारी रेमोना से भी बात की। पीएम ने कहा- आपको और देश की बेटियों को बधाई देता हूं। रेमोना जी आपने 3 साल की उम्र से नृत्य की प्रैक्टिस शुरू की? ये कैसे किया? रेमोना ने कहा कि मेरी मां बहुत चाहती थीं। उन्हें भारतीय नृत्य के बारे में कुछ पता नहीं था पर उन्होंने थोड़ा-थोड़ा बताया। इसके बाद मुझे लगा कि मुझे भी इसे सीखना है। रेमोना ने आगे कहा कि मेरे पिताजी नहीं है। मां को बहुत परेशानियां आती हैं। मैं और मेरे भाई के लिए शिक्षा बड़ी मुश्किल थी। मम्मी ने बहुत मेहनत करके डांस क्लास में डाला। ये सब देखकर मुझे लगता है कि मुझे भी मां का नाम और गुरुओं का नाम ऊंचा करना है।


मध्य प्रदेश छात्र अवि शर्मा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी MP Student Avi Sharma Rashtriya Bal Puraskar गणतंत्र दिवस Modi Motivation Republic Day PM Narendra Modi मोदी प्रोत्साहन Indore