रिपब्लिक डे परेड में काशी विश्वनाथ झांकी को पहला स्थान, CISF दल सबसे बेहतरीन

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
रिपब्लिक डे परेड में काशी विश्वनाथ झांकी को पहला स्थान, CISF दल सबसे बेहतरीन

गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राजपथ पर निकाली गई झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला है। प्रदेश की ओर से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर झांकी का प्रदर्शन परेड के दौरान किया गया था। इसके अलावा पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी पहले स्थान पर रही। वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया। 



यूपी की झांकी अव्वल: रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार(4 फरवरी 2022) को परिणामों का एलान किया। मंत्रालयों की कैटेगरी में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी को प्रथम चुना गया है। यूपी की झांकी में थीम सॉन्ग भी संस्कृति से ही संबंधित था। गणतंत्र दिवस के दिन परेड में देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हुई थीं। 



इससे पहले भी यूपी को मिला था पहला स्थान: उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार राज्यों की झांकी में पहला स्थान मिला है। इससे पहले 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में भी उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी थी। 2021 में राजपथ पर प्रदेश की ओर से राम मंदिर पर झांकी प्रदर्शित की गई थी। 


Republic Day महाराष्ट्र की झांकी up पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी parade गणतंत्र दिवस परेड 2022 सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल cisf काशी विश्वनाथ झांकी best marching contingent यूपी Best State tableau
Advertisment