समाजवादी पार्टी का संकल्प: स्टूडेंट को लेपटॉप, शहीद किसानों को 25 लाख, ये ऐलान

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
समाजवादी पार्टी का संकल्प: स्टूडेंट को लेपटॉप, शहीद किसानों को 25 लाख, ये ऐलान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सुप्रीमों अखिलेश यादव ने पार्टी का वचन पत्र लॉन्च (SP manifesto) कर दिया है। इसमें स्टूडेंट्स, महिलाओं और किसानों के लिए कई घोषणाएं की है। वचन पत्र में कहा है कि सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी। 15 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्‍याज मुक्‍त लोन और बीमा मुक्‍त पेंशन की व्‍यवस्‍था की जाएगी। सभी दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल और चार पहिया वाहन मालिकों को तीन लीटर पेट्रोल मुफ्त मिलेगा। ये ऐलान अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने 8 फरवरी को किए हैं।




— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022



वचन पत्र की खास बातें



किसानों के लिए समाजवादी संकल्प




  • 2025 तक सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाएगा।


  • सभी फसलों के लिए MSP के अंदर लाया जाएगा।

  • किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को 25 लाख रुपए देंगे। 

  • किसान आंदोलन में शहीद किसानों के नाम का स्मारक बनवाया जाएगा।

  • सिंचाई के लिए सभी किसानों को मुफ्त बिजली देंगे।



  • स्टूडेंट्स के लिए संकल्प




    • 12 पास विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे।


  • हर जिले में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।

  • महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण दिया जाएगा।

  • यूपी को साल 2027 तक 100 प्रतिशत साक्षर स्टेट बनाएंगे।

  • लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर PG तक मुफ्त किया जाएगा। 

  • कन्या विद्याधन दिया जाएगा।



  • घोषणा पत्र की अन्य खास बातें




    • समाजवादी पेंशन को फिर से शुरू किया जाएगा।


  • महिला सुरक्षा के लिए 1090 को फिर से लाया जाएगा।

  • ईमेल और वॉट्सऐप पर महिलाएं दर्ज करा सकेंगी FIR

  • गरीबों को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी।

  • बीपीएल को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

  • समाजवादी थाली हर जिले में शुरू की जाएगी। इसके तहत 10 रुपए में खाने की थाली दी जाएगी।

  • गांवों में पेयजल की सुविधा के साथ ही वाईफाई सुविधा मिलेगी।

  • स्वास्थ्य केंद्रों का बजट तीन गुना होगा। 

  • स्वास्थ्य सुविधाओं मे सुधार किया जाएगा।


  • manifesto Samajwadi party यूपी इलेक्शन वचन पत्र यूपी चुनाव up election अखिलेश यादव Akhilesh Yadav samajwadi party manifesto launch समाजवादी पार्टी घोषणा पत्र promissory note launch