पंजाब इलेक्शन: BJP+अमरिंदर और शिअद संयुक्त के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

author-image
एडिट
New Update
पंजाब इलेक्शन: BJP+अमरिंदर और शिअद संयुक्त के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

अमृतसर. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए त्रिकोणीय गठबंधन के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि बीजेपी 65 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीट और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 15 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। चुनावी मंथन के बाद गठबंधन के सभी सहयोगियों ने तय किया है कि विधानसभा की कुल 117 सीटों में 70 पर सिख चेहरों को उतारा जाए। अकेले बीजेपी ने ही 33 से 35 सिख कैंडिडेट्स उतारने का फैसला लिया है। गठबंधन के अन्य साथी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को भी इसी रणनीति पर उम्मीदवार उतारने की BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने सलाह दी है।



'माफियाराज खत्म कर देंगे': JP नड्डा ने दिल्ली में सीटों के फॉर्मूला की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा और पंजाब बीजेपी के अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि पंजाब में सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सबसे अधिक और विशेष जरूरत है। पंजाब के लिए सुरक्षा सबसे महत्‍वपूर्ण मुद्दा है। इस बार का पंजाब चुनाव स्थिरता और सुरक्षा के लिए है। हमार लक्ष्‍य पंजाब को एक बार फिर पटरी पर लाने की है। हम पंजाब के विकास को नई दिशा और गति देना चाहते हैं। हम पंजाब में माफिया राज समाप्‍त कर देंगे।    



अस्तित्व की लड़ाई: BJP शिअद से अलग होने के बाद पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ चुनाव लड़ रही है। त्रिकोणीय गठबंधन में शामिल तीनों राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव विशेष अहम हैं। कैप्टन के साथ ही BJP के लिए भी पंजाब चुनाव में जीतना राज्य में आगे का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। यही वजह है कि BJP सहित अन्य गठबंधन के दल पंजाब चुनाव को लेकर बेहद गंभीर हैं। 


बीजेपी का पंजाब प्लान अमरिंदर सिंह पंजाब चुनाव mood of punjab Punjab Election navjot singh siddhu Shiromani Akali Dal joint amrinder singh गठबंधन BJP seats formula CONGRESS JP Nadda
Advertisment