MUMBAI: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, शिंदे और भाजपा में बनी सहमति, दिल्ली रवाना हुए फडणवीस

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
MUMBAI: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, शिंदे और भाजपा में बनी सहमति, दिल्ली रवाना हुए फडणवीस

 Mumbai. महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन चल रहा है। दोनों के बीच बातचीत चल रही है। भाजपा ने 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर शिंदे गुट को दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत, मंत्री बन सकते हैं।



महाराष्ट्र की सियासत में छाए संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, तत्काल कोई फैसला नहीं हो सका, इसके बावजूद बागी विधायकों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुवाहाटी पहुंचे 16 विधायकों की अयोग्यता को लेकर डिप्टी स्पीकर की ओर से दिए गए नोटिस पर 12 जुलाई तक कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत  को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। जमीन घोटाले मामले में राउत को ईडी ने आज 28 जून को तलब किया है। 





 MVA की कैबिनेट बैठक







MVA सरकार ने आज 28 जून को दोपहर ढाई बजे राज्य मंत्रियों की कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसमें CM ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।





तो घुसने नहीं देंगे





दूसरी ओर शिवसेना मंत्री सुभाष देसाई ने शिंदे और बागी विधायकों को धमकी दी है। देसाई ने कहा- अगर बागी विधायक मुंबई एयरपोर्ट आए, तो उन्हें वहां से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा।





महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करने की साजिश 







महाराष्ट्र के जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना में मंगलवार को BJP और बागी विधायकों पर निशाना साधा गया। शिवसेना ने लिखा- दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची है। इसमें लिखा- सरकार के पक्ष में खड़े लोगों को ED की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र के सियासी पटल पर यह खेल कब तक चलेगा? महाराष्ट्र के टुकड़े करने वालों के हम टुकड़े कर देंगे।





संजय राउत ने  फिर साधा निशाना







संजय राउत लगातार शिदें समर्थकों पर हमलाकर कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर बागी विधायकों व भाजपा पर निशाना साधा है। ट्विटर हैंडल पर बागी विधायकों का बिना नाम लेते हुए लिखा, 'जहालत' एक किस्म की मौत है, और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं। इससे पहले भी संजय राउत ने बागी विधायकों को 'जिंदा लाश' कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, गुवाहाटी में वो 40 लोग जिंदा लाश हैं, उनकी आत्मा मर चुकी है। उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।





12 जुलाई तक रहेंगे गुवाहाटी में







शिवसेना के बागी विधायकों को 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रखने की तैयारी है। गुवाहाटी के जिस होटल में शिंदे गुट के विधायक ठहरे हुए हैं, उसकी बुकिंग 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस तारीख तक होटल में आम लोगों के लिए कोई भी रूम उपलब्ध नहीं है। 





भाजपा विधायकों को मुंबई पहुंचने के निर्देश







इधर, महाराष्ट्र भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 29 जून तक मुंबई पहुंचने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर भाजपा कोर ग्रुप की सोमवार शाम को हुई मीटिंग के बाद विधायकों के लिए यह फरमान जारी किया गया। इससे पहले पार्टी के सीनियर लीडर्स ने सियासी हालात पर चर्चा की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने का फैसला किया।





आदित्य ठाकरे बोले- 15-20 बागी हमारे संपर्क में





शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि 15 से 20 बागी विधायक हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने मुझे और शिव सैनिकों को फोन करके गुवाहाटी से वापस लाने की अपील की है। पहले सूरत और फिर गुवाहाटी में उनकी हालत कैदियों जैसी है।





बागी मंत्रियों के विभाग छीने





इससे पहले, महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत बागी सभी 9 मंत्रियों के विभाग छीन लिए। इन विभागों का काम दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया गया है।



 



new government in maharashtra महाराष्ट्र की राजनीति Shiv Sena महाराष्ट्र में बनेगी नई सरकार महाराष्ट्र में सियासी घमासान Maharashtra politics महाराष्ट्र सियासत महाराष्ट्र maharashtra Maharashtra Political Crisis एकनाथ शिंदे