PATIALA: मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, डांस ग्रुप का हिस्सा बनाने के बहाने करते थे डील

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
PATIALA: मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, डांस ग्रुप का हिस्सा बनाने के बहाने करते थे डील

PATIALA. यहां के कोर्ट ने 14 जुलाई 2022 ने सिंगर दलेर मेहंदी को ह्यूमन ट्रेफिकिंग केस में दो साल की सजा सुनाई है। पटियाला पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है। 2018 में दलेर को ट्रायल कोर्ट ने कबूतरबाजी के केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। जाने क्या है पूरा मामला..



गायक दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर लोगों से अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए पैसेज मनी चार्ज करने के आरोप लगे थे। इस पर 2018 में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate First Class) की अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी करार देकर दो साल की सजा सुनाई थी।  इसमें उन्हें जमानत मिल गई थी। बाद में उन्होंने सेशन कोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील की थी। 



ये था मामला



2003 में सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह आरोप लगाया गया था कि मेहंदी बंधुओं ने 1998 और 1999 में दो मंडलियां बनाईं थीं। इन दौरान 10 लोगों के ग्रुप को अमेरिका ले जाया गया। उस ग्रुप को उन्होंने अवैध रूप से वहीं छोड़ दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस को पता लगा कि सिंगर दलेर मेहंदी के खिलाफ ऐसी 35 और शिकायतें दर्ज हैं।



लोगों को विदेश भेजने का काम



शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह का कहना है कि दलेर और उनके भाई शमशेर मेहंदी ने मुझे कनाडा भेजने के लिए 13 लाख रुपए लिए थे। लेकिन उन्होंने न ही मुझे कनाडा भेजा और न ही कभी मेरे पैसे लौटाए। शिकायतकर्ता ने ये भी बताया कि दलेर उस वक्त लोगों से पैसे ले कर उन्हें विदेश भेजने का काम करते थे। 



पुलिस ने की थी छापेमारी



कुछ शिकायतकर्ताओं के मुताबिक उसने अवैध रूप से विदेशों (ज्यादातर कनाडा और अमेरिका) में भेजने के बदले में लोगों से करीब 12 लाख रुपये लिए थे। दलेर ने लोगों से वादा किया था कि वे इन पैसों के बदले उन्हें विदेशी कार्यक्रमों में डांस ग्रुप का हिस्सा बनाकर भेजेंगे। इसके बाद पुलिस ने नई दिल्ली में दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के कनॉट प्लेस के ऑफिस पर छापा मारा था। यहां से मिले डॉक्यूमेंट्स को पुलिस ने जब्त कर लिया। डॉक्यूमेंट्स जब्त करने के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police) को दलेर मेहंदी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे। इन सबूतों के आधार पर उन्हें कोर्ट में दोषी ठहराया गया 2 साल की सजा सुनाई गई। 


justice human trafficking Daler Mehndi क्राइम Punjabi singer गायक Singer Crime पंजाब दलेर मेहंदी न्याय ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेशन कोर्ट session court