बचपन से महत्वकांक्षी थीं पूजा सिंघल, पिता के निधन के बाद कराई मां की दूसरी शादी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
बचपन से महत्वकांक्षी थीं पूजा सिंघल, पिता के निधन के बाद कराई मां की दूसरी शादी

Jharkhand. झारखंड की भ्रष्ट महिला IAS अफसर पूजा सिंघल इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। ED की रडार पर आईं पूजा सिंघल की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। उनके सीए के घर से 25 करोड़ कैश मिलने के बाद उनके घर से भी करीब 20 करोड़ रुपए बरामद किए गए। पूजा सिंघल पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल बचपन से ही महत्वकांक्षी रही हैं।



21 साल की उम्र में बनीं IAS, मां की कराई दूसरी शादी



पूजा सिंघल पढ़ने में होशियार थीं और वे हमेशा क्लास में अव्वल आती थीं। उन्होंने पहली ही कोशिश में सिविल सेवा परीक्षा पास की और सिर्फ 21 साल की उम्र में IAS अधिकारी बन गई थीं। पूजा सिंघल बहुत ही खुले विचारों वाली लड़की हैं। उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद मां की दूसरी शादी करा दी थी।



पोस्टिंग के पहले विधायकों के करीब आईं



पूजा सिंघल बहुत ही कम उम्र में बहुत कुछ पा लेना चाहती थीं। उन्होंने अपनी पोस्टिंग से पहले ही सभी पार्टी के तमाम विधायकों से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। जब पूजा सिंघल की पोस्टिंग जिलों में हुई तो उन्होंने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया।



पूजा सिंघल ने अभिषेक की है दूसरी शादी



पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने IAS अधिकारी राहुल पुरवार से शादी की थी। राहुल और पूजा की दो बेटियां भी हैं। राहुल और पूजा का 3 साल में ही तलाक हो गया। इसके बाद पूजा की दोस्ती अभिषेक झा से हुई और उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।




पति अभिषेक झा के साथ पूजा सिंघल।

पति अभिषेक झा के साथ पूजा सिंघल।




मनरेगा घोटाले में भी आया था पूजा सिंघल का नाम



IAS अधिकारी पूजा सिंघल का घोटालों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले उनका नाम मनरेगा घोटाले में भी सामने आ चुका है। चतरा में उपायुक्त रहते हुए मनरेगा में 2 NGO को 6 करोड़ रुपए देने के अलावा खूंटी में मनरेगा में 16 करोड़ के घोटाले में भी पूजा सिंघल का नाम सामने आया था।

 


पूजा सिंघल की खबर भ्रष्ट महिला Jharkhand आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल Pooja Singhal news ईडी corrupt woman IAS officer Pooja Singhal ED झारखंड जांच Investigation story कहानी