Fatehpur: डीएम की गाय के इलाज में लगे 7 डॉक्टर, CVO ने पत्र जारी कर दिया आदेश

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
Fatehpur: डीएम की गाय के इलाज में लगे 7 डॉक्टर, CVO ने पत्र जारी कर दिया आदेश


Fatehpur. उप्र के फतेहपुर जिले की कलेक्टर(Collector) अपूर्वा दुबे(Apoorva Dubey) सुर्खियों में हैं। दरअसल डीएम के आवास में बीमार गाय(sick cow) की देखभाल के लिए जिले के कई पशु चिकित्सा अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है. इस संबंध में बाकायदा  7 सरकारी डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है। इसके लिए जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी(Chief Veterinary Officers) की ओर से पत्र भी जारी किया गया है जिसमें सभी डॉक्टरों  के दिन और समय निर्धारित किए गए हैं। ये डॉक्टर सुबह शाम गाय की देखभाल करेंगे और शाम 6 बजे गाय की तबीयत की रिपोर्ट CVO को फोन से बताएंगे।  डीएम अपूर्वा दुबे देवरिया की रहने वाली हैं। वो कानपुर के डीएम विशाख अय्यर की पत्नी हैं।



dm



भैंस चोरों का पता लगाने में पुलिस महकमा लगाया



जानकारी के अनुसार गाय की देखभाल  डॉ मनीष अवस्थी, डॉ भुवनेश कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ अजय कुमार दुबे, डॉ शिवस्वरूप, डॉ प्रदीप कुमार और डॉ अतुल कुमार की ड्यूटी डीएम आवास पर लगाई गई है। CVO की तरफ से जारी किया गया लेटर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस मामले में फिलहाल डीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि उप्र में इस तरह का नया यह कोई मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खां की भैंस चोरी हो जाने पर जिले के पूरे पुलिस महकमे को भैंस चोरों का पता लगाने के लिए लगा दिया था। यह मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। मामला बढ़ने पर तत्कालीन सरकार की ओर से सफाई दी गई थी। समय-समय पर देश के कई राज्यों में इस तरह के अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं।


Cow गाय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कलेक्टर अपूर्वा दुबे फतेहपुर न्यूज Fatehpur DM Chief Veterinary Officers cow treatment Collector Apoorva Dubey Fatehpur DM news फतेहपुर