यूक्रेन में फंसी MP की बिटिया की गुहार; बम गिर रहे, मोदी जी प्लीज हमें निकालिए!

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
यूक्रेन में फंसी MP की बिटिया की गुहार; बम गिर रहे, मोदी जी प्लीज हमें निकालिए!

विदिशा (कमलेश शर्मा). रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। रूस के सिलसिलेवार हमलों से यूक्रेन में तबाही शुरू हो गई है। ऐसे हालातों में विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर की सृष्टि यूक्रेन में फंसी हुई है। वह MBBS की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन की गई थी। सृष्टि यहां की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर की छात्रा है। वह इस समय ओडेसा डिस्ट्रिक में है। वहां से उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से अपील की है। उन्होंने बताया कि यहां बमबारी हो रही है। हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। मेरी इंडियन एंबेसी से अपील है कि प्लीज हमें निकाल लीजिए। 





सृष्टि ने बताए यूक्रेन के हालात: सृष्टि ने बताया कि मैं यहां अपनी स्टडीज के लिए आई हुई हूं। नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर की स्टूडेंट हूं। मैं यूक्रेन के ओडेसा डिस्ट्रिक में हूं। लगातार यहां बमबारी हो रही है। होस्टल के नजदीक बम की आवाजें आ रही है। यहां के हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। हमारे पेरेंट्स बहुत परेशान है। इंडिया से जैसे ही पहली एडवाइजरी निकली थी। हम सभी ने मिलकर फ्लाइट बुक की थी लेकिन अभी वो सारी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है। हम लोगों को बहुत डर लगा रहा हूं। हमारी इंडियन एंबेसी से अपील है कि जल्द से जल्द हमें यहां से निकालिए...प्लीज। 







— TheSootr (@TheSootr) February 24, 2022





पेरेंट्स को भी नहीं मिल रही मदद: सृष्टि के पेरेंट्स का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने लगातार इंडियन एंबेसी से संपर्क किया लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से एंबेसी की तरफ से बच्चों को लाने का प्रयास नहीं किया गया। वहीं, सृष्टि सोनी ने बताया कि हॉस्टल से कुछ ही दूरी पर बमबारी की आवाज सुनाई दे रही है। इसके अलावा पास में ही रूस नेवी के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिससे सारे बच्चों में भय का माहौल है। सृष्टि के मुताबिक उसके साथ लगभग 20 से 25 और बच्चे जो कि देश के अलग-अलग राज्यों से हैं, वह भी फंसे हुए हैं। सभी भारत की तरफ देख रहे हैं।





thesootr



विदिशा indian in ukraine Ukraine रूस Indian Embassy modi goverment Russia-Ukraine Tension Russia War India GANJBASODA यूक्रेन Vidisha