UP: बांदा में यमुना नदी में नाव पलटी, 2 की मौत; 20 की क्षमता थी, करीब 35 लोग सवार थे, नाव में बाइक भी रखी हुई थीं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
UP: बांदा में यमुना नदी में नाव पलटी, 2 की मौत; 20 की क्षमता थी, करीब 35 लोग सवार थे, नाव में बाइक भी रखी हुई थीं

LUCKNOW. यूपी के बांदा जिले में 11 अगस्त को बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में लोगों से भरी एक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में 35 से 40 लोग बैठे थे। 2 लोगों की मौत कन्फर्म हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की खबर है। बाकियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई। 



समगरा गांव से महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए नाव से फतेहपुर स्थित मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई।



चश्मदीदों ने ये बताया



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 10 से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत हो सकती है। नाव पर 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी। एक चश्मदीद ने बताया कि अपने गांव से पत्नी को लेकर ससुराल खागा राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। जब हम नदी के किनारे पहुंचे तो सिर्फ एक ही नाव थी। दोपहर तीन बजे का समय था नदी पार जाने वालों की भीड़ ज्यादा थी। देखते देखते नाव में करीब 35 लोग सवार हो गए और कुछ मोटर साइकिल भी नाव पर रख दी गईं। नाव जब बीच नदी में पहुंची तो हिचकोले खाने लगी। लोग डर गए और इधर-उधर खिसकने लगे। इसी बीच एक तरफ लोगों की संख्या ज्यादा हो गई और नाव एक दम से पलट गई। कुछ लोग तो तैरने लगे, लेकिन महिलाएं और बच्चे डूबने लगे। बीच धार में लोग बहते चले जा रहे थे। इसी बीच पास में आई एक दो नाव ने कुछ लोगों को खींचना शुरू कर दिया। इसी में मैं भी एक नाव पर चढ़ गया। लेकिन कई महिलाएं और बच्चे बह गए।



मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दिए राहत और बचाव के निर्देश



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए परिजन से संवेदनाएं जताई हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तुरंत मौके पर जाने के निर्देश दिए। 


Yogi Aditya Nath योगी आदित्यनाथ Rescue Yamuna River women up Raksha Bandhan Boat Capsizes रक्षाबंधन महिलाएं क्षमता से ज्यादा सवार बचाव यमुना नदी यूपी Over Burdened नाव डूबी