लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए निकल गई गाड़ी, कांग्रेस ने शेयर किया Video

author-image
एडिट
New Update
लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए निकल गई गाड़ी, कांग्रेस ने शेयर किया Video

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में 3 अक्टूबर को हुए बवाल के बाद घमासान मचा है। घटना के बाद से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 4 अक्टूबर को एक नया वीडियो (Video) सामने आया। इस वीडियो में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह समेत विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लखीमपुर का है।

प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा को 4 अगस्त तड़के साढ़े पांच बजे लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया था।कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा- विचलित करने वाला दृश्य है। वीडियो में ये नजर नहीं आ रहा कि गाड़ी कौन चला रहा है। कांग्रेस ने ट्वीट में ये भी कहा कि मोदी सरकार इस घटना पर चुप्पी क्यों साधे हुए है। द सूत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस के ट्वीट पर रीट्वीट किया। 

 

AAP सांसद का ट्वीट- इसके बाद भी कोई सबूत चाहिए

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 4, 2021

कुल 8 की ही मौत: ADG

3 अक्टूबर को लखीमपुर के बवाल में प्रशासन की तरफ से 8 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। पत्रकार (Journalist) की मौत की जानकारी होने के बाद ये आंकड़ा 9 बताया जाने लगा। हालांकि, एडीजी कानून व्यवस्था (ADG, Law and Order) प्रशांत कुमार ने साफ किया कि मामले में कुल 8 लोगों की ही मौत हुई। मरने वालों में चार किसानों के अलावा दो बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार थे।

Lakhimpur Kheri case Yogi government योगी सरकार पर निशाना हिरासत में प्रियंका गांधी Uttar Pradesh कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो किसानों पर कार चढ़ाने का वीडियो Running car over the farmers CONGRESS Share Video Priyanka Gandhi Vadra The Sootr