UP में दलबदल का दौर: BJP MLA भड़ाना RLD में; कांग्रेस, सपा विधायक बीजेपी आए

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
UP में दलबदल का दौर: BJP MLA भड़ाना RLD में; कांग्रेस, सपा विधायक बीजेपी आए

लखनऊ. उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। पार्टियों में जोड़-तोड़ की कवायद भी शुरू हो चुकी है। 12 जनवरी को यूपी में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ आरएलडी (RLD) जॉइन कर ली। अवतार चार बार के सांसद रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की। कल यानी 11 जनवरी को योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा में जाने का ऐलान किया था।




— Jayant Singh (@jayantrld) January 12, 2022



पार्टी बदलने का दिन: चुनाव घोषणा के साथ नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है। 12 जनवरी को ही सहारनपुर की बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने बीजेपी जॉइन कर ली। उनके साथ फिरोजाबाद के सिरसगंज से सपा विधायक हरिओम यादव भी बीजेपी में चले गए। सपा के पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल यादव भी बीजेपी में शामिल हो गए। इन सभी ने दिल्ली में केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की।




— BJP (@BJP4India) January 12, 2022



अखिलेश से मिलने पहुंचे शिवपाल: प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत होगी।



स्वामी प्रसाद के बेटे का बयान: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने कहा कि ऐसा कोई मुद्दा नहीं है कि मेरे पिता मेरे या बहन के लिए टिकट चाहते थे। मेरे पिता और पार्टी तय करेगी, क्या मैं चुनाव लड़ूंगा या अगले चुनाव तक मेरी भूमिका पार्टी कार्यकर्ता की होगी।



पंजाब में आप के सीएम की घोषणा अगले हफ्ते: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान अगले हफ्ते कर देगी। 2017 में 20 सीटें जीतने वाली आप इस बार कांग्रेस के साथ सीधे मुकाबले में बताई जा रही है। 


bjp mla Yogi Adityanath योगी आदित्यनाथ बीजेपी विधायक up यूपी Avtar Bhadana RLD अवतार भड़ाना