UP: कांग्रेस की 125 कैंडिडेट की लिस्ट; SP से आईं पंखुड़ी पाठक नोएडा से लड़ेंगी

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
UP: कांग्रेस की 125 कैंडिडेट की लिस्ट; SP से आईं पंखुड़ी पाठक नोएडा से लड़ेंगी

नई दिल्ली/लखनऊ. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रदेशों में ही नहीं, देश में गहमागहमी है। इस बीच, 13 जनवरी को कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 50 महिलाओं को जगह दी गई है। सपा से कांग्रेस में आईं पंखुड़ी पाठक नोएडा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, उन्नाव रेप पीड़ित की मां आशा देवी को भी टिकट दिया गया है। प्रियंका ने कहा कि हमने कोशिश की है कि प्रत्याशी संघर्षशील हों। 







— Congress (@INCIndia) January 13, 2022





पंखुड़ी का ट्वीट: टिकट मिलने पर पंखुड़ी पाठक ने प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति आभार जताया। 







— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) January 13, 2022





पहली लिस्ट में इनके नाम: चित्रकूट के मानिकपुर 237 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बाराती लाल पांडेय हैं। पार्टी ने इन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। 2019 उपचुनाव में भी मानिकपुर से टिकट दिया था। रंजना को 10 हजार वोट मिले थे और वे हार गई थीं। 





पूर्व विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद की पत्नी लुई को फर्रुखाबाद से टिकट दिया गया है। कानपुर के बिल्हौर से उषा रानी कोरी को प्रत्याशी बनाया है। मेरठ में हस्तिनापुर से अर्चना गौतम और किठौर से बबीता गुर्जर को टिकट दिया है।




क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव: प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें उम्मीद है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं को जो टिकट दिए, उसमें कुछ पत्रकार है, कुछ एक्टर।






समाजसेवी महिलाओं की सूची में वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष किया और उन पर अत्याचार भी हुआ। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।



priyanka gandhi प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ Congress candidates कांग्रेस प्रत्याशी Yogi Aditya Nath up election यूपी चुनाव