राहुल गांधी के साथ दिखी महिला का चीनी राजदूत होने का दावा कितना झूठा कितना सच्चा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
राहुल गांधी के साथ दिखी महिला का चीनी राजदूत होने का दावा कितना झूठा कितना सच्चा

New Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने एक वायरल वीडियो (Viral Video) की वजह से सुर्खियों में हैं। ये वीडियो नेपाल में काठमांडू के एक पब का है जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जिस महिला के साथ दिख रहे हैं वो चीन की राजदूत होउ यांकी हैं। लेकिन ये दावा एकदम झूठा साबित हुआ है। इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि राहुल गांधी के साथ दिखी महिला चीनी राजदूत होउ यांकी हैं। हम आपको नेपाल की चीनी राजदूत होउ यांकी के बारे में पूरी जानकारी देंगे। होउ यांकी (Hou Yanqi) नेपाल में चीन की राजदूत है। यांकी चीनी डिप्लोमैट हैं, वे 2018 से नेपाल में चीन की राजदूत की भूमिका में हैं। यांकी साउथ एशियाई मामलों की अच्छी जानकार मानी जाती हैं।




— TheSootr (@TheSootr) May 3, 2022



होउ यांकी ने नेपाल में चलाया था एंटी इंडिया कैंपेन



होउ यांकी 2018 से नेपाल में चीनी की राजदूत हैं। बताया जाता है कि नेपाल में जब केपी शर्मा ओली की सरकार थी तब होउ यांकी ने एंटी इंडिया कैंपेन चलाया था। 2020 में यांकी ने ओली सरकार को बचाने की काफी कोशिशें की थीं। वे मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर्स में भी काफी समय तक डिप्टी डायरेक्टर रहीं। उनके कई अहम फैसलों से पड़ोसी देशों से चीन का संबंध प्रभावित हुआ। की भूमिका निभाई और कई अहम फैसले लिए, जिनसे चीन का संबंध पड़ोसी देशों से प्रभावित हुआ। यांकी 1998 से 2001 तक पाकिस्तान में चीनी राजदूत रही हैं। वे उर्दू भी जानती हैं। पाकिस्तान सरकार के लिए यांकी ने कई नीतियों पर काम किया जिसमें भारत से संबंधित नीतिया भी शामिल थीं। पाकिस्तान में मिली सफलता के बाद उन्हें नेपाल भेजा गया।




Hou Yanqi

2020 में यांकी ने ओली सरकार को बचाने की काफी कोशिशें की थीं।




चीन की वुल्फ वॉरियर होउ यांकी



होउ यांकी का संबंध चीन की वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैंट की नई पीढ़ी से है। ये चीनी डिप्लोमैंट चीन के बचाव के लिए उग्र और बेअदब तरीका अपनाते के लिए जाने जाते हैं। कई बार वे साजिश रचने का आरोप भी लगाते हैं। वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी शब्द का इस्तेमाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2019 में किया था। जब चीन के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियां बढ़ रही थीं। चीनी डिप्लोमैंट के आक्रामक तेवरों की वजह से उन्हें वुल्फ वॉरियर कहा गया। वुल्फ वॉरियर और वुल्फ वॉरियर-2 चीन की सबसे पॉपुलर फिल्में में से हैं।




yanki

होउ यांकी का संबंध चीन की वुल्फ वॉरियर डिप्लोमैंट की नई पीढ़ी से है।




होउ यांकी को ट्वीट डिप्लोमेसी में महारत



होउ यांकी अपने देश की स्थिति मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करती हैं। वे ट्विटर पर चीन की छवि को बेहतर बनाने की कोशिश करती रहती हैं। उनके ट्विटर पर 65 हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं। वे चीन और नेपाल के गहरे रिश्तों का बखान करती नजर आती हैं। वे कभी-कभी फिल्मों की टिकट गिफ्ट करती हैं। साथियों के गुस्से वाले ट्वीट, रीट्वीट करती हैं।




yanki 2

होउ यांकी ट्विटर पर चीन की छवि को बेहतर बनाने की कोशिश करती रहती हैं।




पूर्व नेपाली PM को हनी ट्रैप में फंसाने का दावा क्या था ?



रिटायर्ड मेजर गौरव आर्य ने 2020 में ये दावा किया था कि होउ यांकी ने नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को हनी ट्रैप में फंसाया है। रिटायर्ड मेजर गौरव आर्य ने कहा था कि केपी शर्मा ओली हनी ट्रैप में फंसे हुए हैं। चीन के पास उनका वीडियो भी है। ओली को होउ यांकी कंट्रोल करती हैं। कई लोगों ने ओली और यांकी के कनेक्शन पर सवाल उठाए थे।




yanki 3

रिटायर्ड मेजर गौरव आर्य का दावा था कि यांकी ने ओली को हनीट्रैप में फंसाया है।  



rahul gandhi viral video होउ यांकी चीनी राजदूत चीनी महिला पार्टी वीडियो CONGRESS Chinese Ambassador India राहुल गांधी nepal Hou Yanqi Chinese woman वायरल वीडियो Rahul Gandhi rahul gandhi party video