1020 दिन बाद विराट कोहली ने जड़ा शतक, एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए नाबाद 122 रन; T-20 में पहली और करियर की 71वीं सेंचुरी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
1020 दिन बाद विराट कोहली ने जड़ा शतक, एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए नाबाद 122 रन; T-20 में पहली और करियर की 71वीं सेंचुरी

DUBAI. आखिर 1 हजार 20 दिन बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला। फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ और कोहली ने 71वां इंटरनेशनल शतक लगाया। विराट ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 122 रन की पारी खेली। विराट ने 12 चौके और 6 छक्के जड़े। भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हरा दिया। फैंस ने एशिया कप से बाहर होने का गम भुलाकर विराट के शतक का खूब जश्न मनाया। विराट का ये शतक कई मायनों में खास है। विराट कोहली का ये टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक है।







— BCCI (@BCCI) September 8, 2022





83 पारियों बाद कोहली का शतक





विराट कोहली ने 83 पारियों के बाद अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया। उन्होंने 2 साल 9 महीने और 16 दिन बाद सेंचुरी लगाई। इससे पहले टी-20 में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन था। विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब विराट टी-20 में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, उन्होंने टी-20 में 118 रन की पारी खेली थी।





T-20 में शतक लगाने वाले विराट छठवें भारतीय





विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले छठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से पहले रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और दीपक हूडा टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। रोहित के नाम 4 टी-20 सेंचुरी हैं। इसके बाद केएल राहुल के नाम 2 टी-20 शतक हैं। विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा के नाम 1-1 टी-20 इंटरनेशनल शतक है।





शतकों के मामले में विराट ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी





इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। अब विराट और पोंटिंग के नाम 71-71 इंटरनेशनल शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही विराट कोहली से आगे हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 100 इंटरनेशनल शतक हैं।





विराट ने इससे पहले 23 नवंबर को लगाया था शतक





विराट कोहली के 71वें शतक का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। विराट ने छक्का जड़कर शतक पूरा किया। इस मैच में विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे थे। रोहित शर्मा ने इस मैच में रेस्ट लिया था। विराट कोहली ने इससे पहले 23 नंवबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।



Virat Kohli first t-20 century Virat Kohli 71st international century asia cup क्रिकेट की खबरें एशिया कप विराट कोहली का शतक Sports News विराट कोहली का टी-20 में पहला शतक विराट कोहली का 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक खेल की खबरें