/sootr/media/post_banners/985e89eb8af69d1b76b015b4acda423301d78918e60e9d45542f1aff46bbaf21.png)
नई दिल्ली: SBI के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की कुछ सर्विसेज कल यानी बुधवार (15 सितंबर) को 2 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान SBI ग्राहक कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक ने ट्विटर (Twitter) पर इस बात की सूचना दी। एसबीआई ने ट्वीट जारी कर कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 15 सितंबर को बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी।इन सेवाओं में इंटरनेट बैंकिंग, Yono, Yono Lite और UPI सर्विस शामिल होगी।
पहले भी मेंटेनेंस के लिए बंद हुई SBI की सेवाएं
SBI ने ट्वीट के जरिए कहा कि ये सेवाएं 15 सितंबर की रात 12 बजे से रात 2 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान ग्राहक किसी भी फ्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन समेत अन्य एक्टिविटी करने से बचें। इससे पहले 04 सितंबर को भी मेंटिनेंस के काम के चलते SBI की YONO सर्विस करीब 3 घंटे तक बंद रही थीं। इसके अलावा जुलाई और अगस्त महीने में भी मेंटिनेंस की वजह से SBI ने बैंकिंग सेवाओं को बंद किया था
SBI ग्राहक बड़ी संख्या में करते हैं मोबाइल बैंकिंग का उपयोग
SBI की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल आठ करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करीब दो करोड़ लोग करते हैं। वहीं Yono पर रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या 3.45 करोड़ है जिस पर रोज करीब 90 लाख ग्राहक लॉगिन करते हैं।