सुखांत फ्यूनरल मैनेजमेंट नाम की कंपनी अब अंतिम संस्कार की सेवाएं देगी,कंधा देने से लेकर अस्थि विसर्जन तक सब इंतजाम करेगी

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
सुखांत फ्यूनरल मैनेजमेंट नाम की कंपनी अब अंतिम संस्कार की सेवाएं देगी,कंधा देने से लेकर अस्थि विसर्जन तक सब इंतजाम करेगी

Sukhant Funeral Management. आज के डिजिटल युग में आम इंसान को राहत देने के लिए कई कंपनियां अलल-अलग तरह की सर्विस देने लगी है। जैसे की खाना ऑर्डर करना, किसी भी वस्तु की होम डिलेवरी की सर्विस समेत ऐसी कई तमाम सर्विस है जो आपको घर बैठे मिल जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसी भी कंपनी है जो अंतिम संस्कार कराने की सर्विस देती हैं। जी हां यह सच है। यह कंपनी इंसान के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां करके देती है। इस कंपनी का नाम है सुखांत फ्यूनरल। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह अपने ग्राहकों को अंतिम संस्कार की सेवाएं देती है। कंपनी की ओर से चार कंधा देने वाले, पूजा के लिए पंडित, नाई समेत अंतिम संस्कार से सबंधित सभी तमाम सर्विस उपलब्ध कराती है। हालांकि जापान जैसे देशों में यह आम सर्विस है, लेकिन भारत में इसकी शुरूआत हो चुकी है।



अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी भी कंपनी की



सुखांत फ्यूनरल अंतिम संस्कार का सारा काम संभालती है। कंधा देने वाले लोगों से लेकर पंडित- नाई और यहां तक कि अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी भी कंपनी की ही है। यही नहीं, आप अंतिम संस्कार की प्री-बुकिंग भी करा सकते हैं। यानी ग्राहक मृत्यु से पहले ही स्वयं अपने अंतिम संस्कार की बुकिंग करा सकता है। ऐसा नहीं है कि यह सेवा कोई नया आविष्कार हो। दुनिया के कई देशों में यह सर्विस आम है, लेकिन अब भारत में भी यह शुरू हो चुकी है।



‘फ्यूनरल एंड डेथ सर्विस‘



सोशल मीडिया पर लोग इस स्टार्टअप को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। लोगों का कहना है कि न्यूक्लियर फैमिली के दौर में यह समय की मांग है। एक यूजर ने लिखा कि बड़े शहरों में इस सुविधा को होना बेहद जरूरी है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि संयुक्त से एकल परिवार होने और अब अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह स्टार्टअप है। एक यूजर ने लिखा कि आने वाले समय में यह स्टार्टअप काफी बड़ी कंपनी बनेगा।



मिलेंगी ये सेवाएं



सुखांत फ्यूनरल की साइट पर सर्विसेज वाले टैब में तीन विकल्प हैं। प्री-प्लान मोक्ष, अतिम संस्कार सेवा और अदर सर्विसेज। प्री-प्लान मोक्ष सेवा में आप अपनी अंतिम यात्रा एडवांस में प्लान कर सकते हैं। इसमें सिल्वर प्लान की कीमत 37,700 रुपये है। कंपनी का कहना है, जब तक प्लान होल्डर जीवित रहेगा उसके जन्मदिन जैसे सुनहरे पल सेलिब्रेट किए जाएंगे। इसके अलावा अदर सर्विसेज में कंपनी, लीगल हेल्प, ट्रिब्यूट फिल्म मेकिंग, अखबार में शोक संदेश छपवाने, शोक सभा आयोजित करने, अस्थि विसर्जन और ऑर्गन डोनेशन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।



कंपनी के डायरेक्टर ने क्या कहा?



सुखांत फ्यूनरल मैनेजमैंट (सुखांत अंतिम संस्कार) के डायरेक्टर और सह संस्थापक संजय रामगुड़े ने  बताया कि वे लोग अंतिम संस्कार की पूर्व प्लानिंग भी करते हैं और अभी तक लगभग 5,000 अंतिम संस्कार करवा चुके हैं। फिलहाल यह सेवा मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में उपलब्ध है, लेकिन वह पूरे भारत में इसकी शाखाएं खोलने की तैयारी कर रहे हैं। वे लोग फ्रेंचाइजी भी खोलने का विचार कर रहे हैं। इमरजेंसी के अंतिम संस्कार का खर्च 8,000 से 12,000 रुपये आता है, जबकि पूर्व प्लानिंग के अंतिम संस्कार का खर्च करीब 40 हजार रुपये आता है।


कौन सी कंपनी करती है अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार करने वाली सुखांत कंपनी सुखांत कंपनी which company does the last rites Sukhant Company that conducts the last rites Sukhant Company