AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा, जेल में कम हुआ केजरीवाल का वजन, कोमा में जाने की आशंका

Sandeep Kumar | Jul 13, 2024, 17:06 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T162641.672
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T162641.672

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है। केजरीवाल के सेहत को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल का वजन साढे़ 8 किलों तक कम होने का मामला उठाया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार यानी आज 13 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल का वजन साढे़ 8 किलों तक कम होने का मामला उठाया। आप नेता ने केंद्र सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

संजय शर्मा ने कहा कि बीजेपी का मकसद अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित करना है और सरकार का मकसद अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करना है। केजरीवाल को गंभीर बीमारी हो जाए या जेल में उनके साथ कोई घटना घटित हो जाए, इसका गहरा षड्यंत्र बीजेपी और उनकी केंद्र सरकार रच रही है।

संजय सिंह ने किया दावा

उन्होंने दावा किया कि जब 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। तब उनका वजन 70 किलो था, आज अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े 8 किलो गिरकर 61.5 किलो रह गया है। गंभीरता से वजन गिरने की जांच नहीं हो पा रही है कि वजन कम कैसे हुआ।

इसके अलावा लगभग 5 बार ऐसा हो चुका है कि केजरीवाल का शुगर लेवल 50 से नीचे चला गया, अगर शुगर लेवल सोते समय गिर रहा है तो कोई भी व्यक्ति कोमा में जा सकता है।

सीबीआई ने मनगढ़ंत केस बनाया : संजय सिंह

सवाल यह है उनके ( केजरीवाल ) साथ यह सब क्यों किया जा रहा है। ED के मामले में व्यक्ति को जमानत तभी मिलती है, जब अदालत को लगता है कि व्यक्ति निर्दोष है। अरविंद केजरीवाल को भी कोर्ट ने जमानत दी और यह मानकर दी कि वह निर्दोष हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फ़ैसले में कहा है कि पूछताछ का मतलब यह नहीं है कि पूछताछ के लिए आप किसी को भी गिरफ़्तार कर लें। इसके साथ ही उन्होंने ED की जांच पर कई और भी सवाल उठाए हैं। कानून और नियमों को ताकत पर रखकर अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर ED ने स्टे ले लिया गया था और जब ऐसी उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाएगी, उससे पहले सीबीआई का मनगढ़ंत की केस केजरीवाल के खिलाफ बनाया गया ताकि केजरीवाल के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • संजय सिंह
  • आप नेता संजय सिंह
  • ईडी की कार्रवाई पर संजय सिंह बोले
  • अरविंद केजरीवाल नोटिस
  • अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार
  • अरविंद केजरीवाल का 8 किलो वजन कम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा