AAP : संजय सिंह ने माना सांसद Swati Maliwal के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी

Marut raj | May 14, 2024, 22:39 IST
Share
AAP MP Sanjay Singh MP Swati Maliwal CM Arvind Kejriwal the sootr द सूत्र
AAP MP Sanjay Singh MP Swati Maliwal CM Arvind Kejriwal the sootr द सूत्र

AAP की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर बदसलूकी का मामला सही निकला है। इसकी पुष्टि आप सांसद संजय सिंह ने करते हुए कहा है कि इस घटना से सीएम नाराज हैं।

नई दिल्ली. AAP की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) के आवास पर बदसलूकी हुई थी। AAP सांसद संजय सिंह ( AAP MP Sanjay Singh ) ने मंगलवार को यह बात कबूल करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में सीएम का इंतजार कर रही थीं। इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ( CM Arvind Kejriwal PA Bibhav Kumar ) वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि सीएम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।

बीजेपी आईटी सेल ने बताया मामला

ज्ञात हो कि स्वाति मालीवाल से सोमवार यानी 13 मई को दिल्ली CM हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने मारपीट की, यह दावा बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ( BJP IT Cell Chief Amit Malviya ) ने किया। उन्होंने कहा कि AAP सांसद स्वाति मालीवाल ( MP Swati Maliwal ) के साथ CM केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने मारपीट की। ये घटना CM हाउस में हुई, लेकिन कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। शाम 4 बजे तक न तो दिल्ली महिला आयोग ( DCW ) और न ही AAP ने इस घटना की पुष्टि की थी।

मैडम थाने आई थीं, लेकिन शिकायत नहीं की

इस मामले में डीसीपी ( नॉर्थ ) मनोज मीना का कहना है कि हमें सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

दिल्ली के CM क्यों चुप हैं, स्वाति पर दबाव है

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- AAP 36 घंटे से कहां थी? मुख्यमंत्री कहां हैं? बिभव कुमार को किसने उकसाया? इन तथ्यों की जांच होनी चाहिए। स्वाति मालीवाल चुप हैं। जहां तक उनके स्वभाव की बात है तो वे खुलकर बोलती हैं। अगर वे चुप हैं तो समझ लीजिए उन पर कितना दबाव होगा। देश में अगर किसी भी महिला के साथ अभद्रता होती है तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे दोषियों को छोड़ना नहीं चाहिए।

Tags:
  • AAP MP Sanjay Singh
  • BJP IT cell chief Amit Malviya
  • CM Arvind Kejriwal
  • बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय
  • MP Swati Maliwal
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार
  • CM Arvind Kejriwal PA Bibhav Kumar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा