विभव कुमार हिरासत में, उधर स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या...?

Pratibha ranaa | May 18, 2024, 12:36 IST
Share
स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। AAP सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो सीएम आवास का है और 13 मई का है।

आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ( Rajya Sabha MP Swati Maliwal ) से मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में विभव कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली पुलिस तीस हजारी कोर्ट पहुंच गई है, जहां CrPC की धारा 164 के तहत बयान को रिकॉर्ड किया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम विभव कुमार के घर दबिश देने पहुंची,और उसे हिरासत में ले लिया गया। दूसरी ओर हाल ही में सोशल मीडिया पर मालीवाल का एक और वीडिया सामने आया है। वीडियो में स्वाति सीएम आवास से निकलती हुईं नजर आ रही है और उनके साथ कुछ महिला सुरक्षाकर्मी भी हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ दिन पुराना यानी 13 मई का है। बता दें, मालीवाल का आरोप है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी। ( Swati Maliwal Assault Case )

वीडियो में ये आ रहा नजर

वायरल वीडियो में AAP की राज्यसभा सांसद मालीवाल तेजी से सीएम हाउस से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। एक महिला सुरक्षाकर्मी उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जाती दिख रही हैं, जबकि मालीवाल, महिला सुरक्षाकर्मी से अपना हाथ झटकती हैं। वीडियो में अन्य तीन सुरक्षाकर्मी और दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं।

कौन हैं स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल का जन्म 15 अक्टूबर 1984 को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता भारतीय सशस्त्र बल के एक अधिकारी थे और उनकी मां संगीता मालीवाल थीं। उनकी स्कूली शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से हुई और जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 23 जनवरी 2012 को, स्वाति ने नवीन जयहिंद से शादी करली, जिनसे उनकी मुलाकात 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के शुरुआती दिनों में हुई थी । इस जोड़े का फरवरी 2020 में तलाक हो गया।

कैसे हुई राजनीति में एंट्री

  • सामाजिक कार्यों में उनकी खूब रुचि थी इसलिए बेहद कम उम्र में ही वो इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) की सदस्य भी बन गई थीं। इसी के बैनर के तले जनलोकपाल आंदोलन शुरू हुआ था।
  • इस आंदोलन के परिणामस्वरूप आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन हुआ। राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने उन्हें दिल्ली की अपना उम्मीदवार बनाया था, और उन्होंने 31 जनवरी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी।

स्वाति मालीवाल क्यों सुर्खियों में हैं

सोमवार ( 13 मई ) को स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • Swati maliwal
  • स्वाति मालीवाल
  • विभव कुमार
  • कौन हैं स्वाति मालीवाल
  • Swati Maliwal Assault Case
  • स्वाति मालीवाल का नया वीडियो
खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल

By VINAY VERMA

खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो

By Sourabh Bhatnagar

शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे

By Sanjay Gupta

संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने

By Ashish Bhardwaj

मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी इंटरव्यू इसी महीने

By Jageshwar prasad

RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी इंटरव्यू इसी महीने
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी

By Harrison Masih

सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी