सनकी आशिक: महिला की जान निकलने तक आरोपी करता रहा कुल्हाड़ी से वार, फिर शव से लिपटा

author-image
एडिट
New Update
सनकी आशिक: महिला की जान निकलने तक आरोपी करता रहा कुल्हाड़ी से वार, फिर शव से लिपटा

जालोर. मौत का ऐसा मंजर शायद ही कहीं देखने को मिला है। यहां के आहोर इलाके में रविवार, 24 अक्टूबर को एक तरफा प्यार में एक प्रेमी ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सनकी आशिक तू तक वार करता रहा जब तक महिला का दम नहीं निकल गया। महिला की सांसे चलने तक आरोपी चिल्लाता रहा कि, मैं तुझे मार दूंगा। आरोपी ने महिला के कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतने वार किए कि जमीन खूना-खून हो गई। आरोपी इस कदर पागल है कि मौत के बाद शव से लिपट गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

जान निकलने तक महिला पर किया वार

महिला शांतिदेवी (32) मनरेगा मजदूर थी। महिला का पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है। शांतिदेवी के दो बेटे हैं। थांवला गांव में वह अपने ससुराल के लोगों के साथ रहती थी। रविवार, 24 अक्टूबर को थामवला गांव में ही रहने वाला गणेश (21) आया और महिला से बोला कि वह उससे प्यार करता है। महिला ने इंकार किया तो गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पागलपन में आरोपी ने कुल्हाड़ी को घुमाकर कहा कि आज तुझे जान से मारकर ही रहूंगा। आरोपी चिल्लाता रहा और महिला की गर्दन कटने पर भी कुल्हाड़ी से वार करता रहा। जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, वो महिला को कुल्हाड़ी मारता गया।

मनरेगा श्रमिकों को भी दी मारने की धमकी

सिरफिरे आशिक के वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मनरेगा के दूसरे श्रमिकों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर रोक दिया। आरोपी की हालत को देखकर सभी लोग पीछे हट गए। आरोपी हत्या करने के बाद महिला के शव से लिपट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब भी आरोपी शव को छोड़ने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जबरन उसे पकड़कर हिरासत में लिया और शव को अस्पताल पहुंचाया।

Died ax wrapped then till woman hitting kept The accused Whimsical lover The Sootr with Dead body