रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई तरह के साइबर क्राइम में शामिल रहा
Rahul Garhwal | Jan 20, 2024, 23:39 IST
रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई तरह के साइबर क्राइम में शामिल रहा
रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कई तरह के साइबर क्राइम में शामिल रहा।
NEW DELHI. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे आंध्र प्रदेश से पकड़ा है। IFSO यूनिट के DCP हेमंत तिवारी ने गिरफ्तारी की जानकारी दी।
फैन ने ही कर दिया गलत काम
आरोपी ईमानी नवीन आंध्र प्रदेश के गुंटूर के पलापाररू गांव में रहता है। उसने चेन्नई के इंजीनियरिंग कॉलेज से B.Tech. किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वो रश्मिका मंदाना का बहुत बड़ा फैन है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से फैन पेज चलाता था। उसने 2 अन्य स्टार्स के फैन पेज बनाए हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन रश्मिका के पेज पर सिर्फ 90 हजार फॉलोअर्स थे। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ही उसने रश्मिका का डीप फेक वीडियो बनाया।
पिछले साल वायरल हुआ था वीडियो
रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो पिछले साल नवंबर में वायरल हुआ था। ये वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जारा पटेल का था, जिसे रश्मिका के चेहरे से बदल दिया गया था। इसके बाद से डीप फेक विवाद चल रहा था। पुलिस ने इसे लेकर केस भी दर्ज किया था।
रश्मिका ने बयां किया था दर्द
रश्मिका का बयान
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने डीप फेक वीडियो वायरल होने के बाद आधिकारिक बयान के जरिए अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा था कि मुझे इसे साझा करते हुए वास्तव में दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैल रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। ईमानदारी से कहूं तो यह बेहद डरावना है, न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से प्रत्येक के लिए भी, जो आज प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है।
आज, एक महिला और एक अभिनेता के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं, जो मेरी सुरक्षा और सहायता प्रणाली हैं, लेकिन अगर मेरे साथ स्कूल या कॉलेज में ऐसा हुआ होता तो मैं वास्तव में कल्पना नहीं कर सकती कि मैं इससे कैसे निपट सकती थी। इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक समुदाय के रूप में और तत्काल इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari