कांग्रेस ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, राम मंदिर के लिए बनीं दो और प्रतिमाएं सामने आने सहित बुधवार की बड़ी खबरें

author-image
The Sootr
New Update
कांग्रेस ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, राम मंदिर के लिए बनीं दो और प्रतिमाएं सामने आने सहित बुधवार की बड़ी खबरें

भोपाल. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, राम मंदिर के लिए बनीं दो और प्रतिमाएं सामने आने सहित बुधवार की बड़ी खबरें

चुनाव के बाद राहुल को गिरफ्तार करेंगे

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद हम राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे। राहुल पर पुलिस बैरिकेडिंग उखाड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाने का आरोप है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी ममता

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। उनका कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने प्रस्ताव ठुकराया दिया। हालांकि, वह गठबंधन में बनी रहेंगी।

74 यूक्रेनी कैदियों वाला रूसी प्लेन क्रैश

रूस में 74 यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ है।

 दिग्विजय ने ईवीएम पर फिर उठाए सवाल

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम और वीवीपैट पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, वह दबाव में है।

राम मंदिर के लिए बनीं दो और प्रतिमाएं सामने आईं

अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं। इस बीच राम मंदिर के लिए बनाई गई दूसरी और तीसरी मूर्ति भी सामने आई है। दूसरी मूर्ति श्यामल रंग से बनी है, जबकि तीसरी मूर्ति मकराना संगमरमर की है।

Ramlala Statue Ayodhya Ram Mandir Darshan Rahul Gandhi India Jodo Nyaya Yatra रामलला प्रतिमा अयोध्या राम मंदिर अयोध्या राम मंदिर दर्शन Digvijay Singh ममता बनर्जी राहुल गांधी दिग्विजय सिंह राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा Ayodhya Ram Mandir Rahul Gandhi Mamata Banerjee