पहलगाम हमले की रिपोर्ट में Newyork times ने आतंकियों को लिखा मिलिटेंट्स, अमेरिकी सरकार ने फटकारा
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 25, 2025, 13:23 IST
NYT used word militants for terrorists
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की रिपोर्टिंग को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स विवादों में आ गया है। NYT ने हैडलाइन में आतंकियों के लिए मिलिटेंट्स शब्द लिख दिया था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की रिपोर्टिंग को लेकर अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स विवादों में आ गया है। दरअसल अखबार ने खबर की हैडलाइन में आतंकियों के लिए मिलिटेंट्स शब्द लिख दिया था। इसके बाद अमेरिकी संसद समिति ने इसकी कड़ी आलोचना की।पहलगाम आतंकी हमले में बैसारन घाटीमें पर्यटकों पर हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई। पर्यटक मुख्यतः उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के थे।
घटना की अंतरराष्ट्रीय कवरेज के दौरान न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times) ने अपनी रिपोर्ट में हैडलाइन में लिखा- कश्मीर में उग्रवादियों ने कम से कम 24 पर्यटकों पर गोली मार दी। हमलावरों को "मिलिटेंट्स और गनमैन (Militants and Gunman)"कहने परविवाद खड़ा हो गया। अमेरिकी कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति (Foreign Affairs Committee) ने इस शब्दावली की निंदा की और रिपोर्ट में 'Terrorists' शब्द का इस्तेमाल करने की बात कही।समिति ने कहा, "यह एक सीधा आतंकी हमला (Terrorist Attack) था, और NYT की रिपोर्ट ने इसकी गंभीरता को कम किया है। चाहें भारत हों या इज़राइल, हमले कहीं भी हों तो आतंकवाद को आतंकवाद ही कहना चाहिए।"
ये भी पढ़ें:
पहलगाम आतंकी हमला- बेटे आस्टिन ने बताया आतंकियों ने गोली मारने के बाद ली सेल्फी, चेक करने पेंट उतारवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर कहा कि अमेरिका इस दुःख की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है। वेंस ने इसे "कायराना हमला (Cowardly Attack)" करार दिया और भारत के साथ आतंक के खिलाफ जंग में समर्थन जताया।
ये भी पढ़ें:
पहलगाम हमले के आतंकी आदिल और आसिफ के मकान को सेना ने उड़ाया, बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी
पहलगाम में आतंकी हमला में 26 लोगों की मृत्यु हो हुई । इस आतंकवादी हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं। हमले के शिकार अधिकतर लोग पर्यटक थे। पुलवामा में 2019 में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभी तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है।यह हमला 2019 के पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। मृतकों में नेपाल और UAE के नागरिक भी शामिल थे, जिससे यह हमला अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बन गया है।
thesootr links
रिपोर्ट पर उठा विवाद
ये भी पढ़ें:
पहलगाम आतंकी हमला- बेटे आस्टिन ने बताया आतंकियों ने गोली मारने के बाद ली सेल्फी, चेक करने पेंट उतारवाई
अमेरिकी नेताओं की भारत के प्रति संवेदना
ये भी पढ़ें:
पहलगाम हमले के आतंकी आदिल और आसिफ के मकान को सेना ने उड़ाया, बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी
पहलगाम हमला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari