Ahmedabad Plane Crash : पायलट ने दी ‘MAYDAY’ कॉल, जानें क्या होती है ‘पैन-पैन’ कॉल
Ahmedabad Plane Crash :12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया का विमान एआई-171 क्रैश हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें पायलट और क्रू मेंबर्स शामिल थे। घटना से पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘MAYDAY’ कॉल दी थी। यह शब्द अब चर्चा में है। आइए जानते हैं कि ‘MAYDAY’ का क्या मतलब है और पायलट इसे इमरजेंसी में क्यों बोलते हैं।
MAYDAY का मतलब और इसका महत्व
‘MAYDAY’ कॉल एक खास आपातकालीन संदेश है, जिसे पायलट तब बोलते हैं जब विमान को कोई गंभीर खतरा होता है। यह शब्द फ्रेंच के ‘m’aider’ से आया है, जिसका अर्थ है ‘मेरी मदद करें’। पायलट जब विमान में कोई गंभीर समस्या जैसे इंजन की खराबी, आग लगना, हाईजैक या टकराव का खतरा महसूस करते हैं, तो वे रेडियो पर 'MAYDAY, MAYDAY, MAYDAY' तीन बार बोलते हैं। ऐसा किया जाता है ताकि संदेश स्पष्ट रूप से सुना जा सके और कोई इसे मजाक न समझे।
ये खबरें भी पढ़ें...
Ahmedabad Plane Crash : प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक, संवेदनाएं कीं व्यक्त
टेक्निकल प्रोसेस: MAYDAY कॉल का तरीका
‘MAYDAY’ कॉल रेडियो पर दी जाती है, जो उच्च-फ्रीक्वेंसी चैनल (VHF या HF) पर काम करता है। पायलट इस कॉल में विमान का नाम, उसकी वर्तमान स्थिति, समस्या और मदद की जानकारी देते हैं। जब यह कॉल की जाती है, तो यह संदेश उस क्षेत्र के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और अन्य बचाव एजेंसियों तक पहुंचता है, जो तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाती हैं।
अन्य आपातकालीन सिग्नल: एसओएस और पैन-पैन कॉल
SOS कॉल
‘SOS’ एक अन्य आपातकालीन संदेश है, जो पहले समुद्री जहाजों द्वारा भेजा जाता था। यह मोर्स कोड में ‘…—…’ के रूप में भेजा जाता था। एसओएस का कोई पूरा नाम नहीं है, लेकिन यह संदेश अब विमानों और समुद्री जहाजों में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है।
PAN-PAN कॉल
PAN-PAN कॉल एक कम गंभीर आपात स्थिति के लिए इस्तेमाल होती है। जब विमान में कोई छोटी तकनीकी खराबी, ईंधन की कमी या मेडिकल इमरजेंसी होती है, तब पायलट इसे रेडियो पर तीन बार ‘पैन-पैन, पैन-पैन, पैन-पैन’ बोलकर भेजते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार, कई विदेश यात्री भी शामिल
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश, ब्लैक बॉक्स से सामने आएगी वजह, जानें क्या होता है ब्लैक बॉक्स
MEDAY, SOS और PANN-PANN कॉल का महत्व
मेडे, एसओएस और पैन-पैन कॉल आपातकालीन स्थितियों में जान बचाने का सबसे तेज तरीका होते हैं। इन कॉल्स के जरिए ATC और बचाव टीमें तुरंत सक्रिय होती हैं। अहमदाबाद के विमान हादसे में ‘MAYDAY’ कॉल के बाद बचाव टीमें फौरन घटना स्थल पर पहुंची। हालांकि, हादसा इतना बड़ा था कि तत्काल राहत कार्य करने के बावजूद मदद नहीं मिल सकी। एसओएस और पैन-पैन कॉल भी इसी तरह से मदद के लिए होते हैं, लेकिन इनके प्रभाव की सीमा थोड़ी कम होती है।
अहमदाबाद विमान हादसा | आपातकालीन कॉल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧