Ahmedabad Plane Crash : पूर्व सीएम रुपाणी का निधन, पहले भी कई नेताओं की गई है जान, जानिए प्रमुख घटनाएं

Jitendra Shrivastava | Jun 12, 2025, 17:22 IST
Share
big-leaders-killed-in-plane-crash
Photograph: (THESOOTR)

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 230 यात्री सवार थे। इस लेख में हम बता रहे हैं भारत में हुई प्रमुख विमान दुर्घटनाओं और उनमें मारे गए नेताओं के बारे में...

Ahmedabad Plane Crash :गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का विमान एआई-171 क्रैश हो गया। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 230 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे। इस दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई है।

अहमदाबाद विमान हादसासे पहले भारत में कई प्रमुख नेताओं की विमान दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। इन घटनाओं ने भारतीय राजनीति और समाज को गहरे आघात पहुंचा है।

AHAMDABAD PLANE CRASH
AHAMDABAD PLANE CRASH


भारत में विमान दुर्घटनाओं में इन नेताओं की गई जान...

विजय रूपाणी (2025)

12 जून 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन जा रहा विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया के इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय, 73 ब्रिटेन, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत सभी 241 की मौत हो गई।

संजय गांधी (1980)

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे और कांग्रेस के युवा नेता संजय गांधी का निधन 23 जून 1980 को हुआ। वह दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट के पास अपने निजी विमान में सवार थे, जब उनका विमान क्रैश हो गया। संजय गांधी का विमान उड़ाने का शौक था और वे उस समय एक नया विमान टेस्ट कर रहे थे। इस हादसे में उनके साथ पायलट भी मारे गए। संजय की मौत ने कांग्रेस पार्टी और भारतीय राजनीति में बड़ा शून्य पैदा किया, क्योंकि वे इंदिरा गांधी के उत्तराधिकारी माने जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें...

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश, ब्लैक बॉक्स से सामने आएगी वजह, जानें क्या होता है ब्लैक बॉक्स

माधवराव सिंधिया (2001)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की मौत 30 सितंबर 2001 को हुई, जब उनका निजी विमान मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में क्रैश हो गया। इस हादसे में सिंधिया समेत सात लोग मारे गए। माधवराव सिंधिया ग्वालियर से लोकसभा सदस्य थे और उनकी मौत ने कांग्रेस पार्टी को गहरा झटका दिया।

जीएमसी बालयोगी (2002)

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता और उस समय के लोकसभा स्पीकर जीएमसी बालयोगी की मौत 3 मार्च 2002 को हुई, जब उनका हेलिकॉप्टर आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में बालयोगी समेत पांच लोग मारे गए। वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी सहयोगी थे।

ओपी जिंदल (2005)

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जिंदल का भी 31 मार्च 2005 को हैलीकाप्टर क्रैश में निधन हो गया था। ओपी जिंदल समूह के अध्यक्ष और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें...

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश : पीएम मोदी ने की अमित शाह से बात

वाईएस राजशेखर रेड्डी (2009)

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत 2 सितंबर 2009 को हुई, जब उनका हेलिकॉप्टर रुद्राकोंडा पहाड़ियों में क्रैश हो गया। इस हादसे में रेड्डी समेत चार लोग मारे गए। वाईएस राजशेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उनकी मौत ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया।

ये खबर भी पढ़ें...

7 सालों में दुनियाभर में 800 से ज्यादा प्लेन क्रैश, क्यों टेकऑफ के वक्त हो रहे ज्यादा हादसे?

विपिन रावत (2021)

तत्कालीन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) विपिन रावत 8 दिसंबर 2021 को एक MI-17 V5 हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए थे। उनका हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के सुलूर से वेलिंगटन जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। इस हादसे में रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोग मारे गए। विपिन रावत का निधन भारतीय सेना के लिए एक बड़ा नुकसान था।

ये खबर भी पढ़ें...

विधायक प्रीतम लोधी की कॉल डिटेल पर बवाल, शिवपुरी एसपी पर लगाए आरोप, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

सुरक्षा उपायों में सुधार की जरूरत

विमान हादसों में नेताओं की मौत ने भारतीय राजनीति को हमेशा के लिए प्रभावित किया है। ऐसे हादसों के बाद, न केवल राजनीतिक शून्य उत्पन्न होता है, बल्कि विमानन सुरक्षा और नीतियों पर भी सवाल उठते हैं। कई घटनाओं ने यह साबित किया है कि सुरक्षा उपायों में और सुधार की आवश्यकता है।



Tags:
  • माधवराव सिंधिया
  • एयर इंडिया
  • मौत
  • विमान दुर्घटना
  • विमान हादसा
  • नेता
  • Ahmedabad Plane Crash
  • विपिन रावत
  • अहमदाबाद विमान हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग