एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट के खाने में निकली ब्लेड, यात्री को खाना चबाते समय पता चला

Marut raj | Jun 17, 2024, 20:00 IST
Share
AIR INDIA INTERNATIONAL Flight BLADE FOOD QUALITY द सूत्र

एयर इंडिया की बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट में एक पैसेंजर को भुने हुए शकरकंद और अंजीर चाट के अपने इन-फ्लाइट भोजन में ब्लेड जैसा दिखने वाला धातु का टुकड़ा मिला।

AIR INDIA INTERNATIONAL : एयर इंडिया की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को ( यूएस ) जाने वाली फ्लाइट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर को खाने में मेटल का ब्लेड मिला है। इंटरनेशनल फ्लाइट में हुई इस बड़ी लापरवाही को लेकर एयरलाइंस कंपनी ने अपनी गलती मानी है।

कंपनी ने ये दिया जवाब

कंपनी ने जारी किया बयान एयर इंडिया के कस्टमर रिलेशन अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा है कि एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि हमारी एक फ्लाइट में एक गेस्ट के खाने में वस्तु मिली थी। जांच के बाद यह पता चला है कि यह हमारे खानपान भागीदार की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रोसेसिंग मशीन से आई थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने खानपान भागीदार के साथ मिलकर ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए उपायों को मजबूत करने पर काम किया है, जिसमें प्रोसेसर की अधिक बार जांच करना शामिल है, खासकर किसी भी कठोर सब्जी को काटने के बाद।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI 175 में एक पैसेंजर को भुने हुए शकरकंद और अंजीर चाट के अपने इन-फ्लाइट भोजन में ब्लेड जैसा दिखने वाला धातु का टुकड़ा मिला। अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए यात्री ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें साझा की थीं।

Tags:
  • एयर इंडिया
  • Air India Flight Meal
  • AIR INDIA INTERNATIONAL
  • एयर इंडिया खाना ब्लैड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA