महंगी होगी हवाई यात्रा! ईंधन की किल्लत से 25% तक किराया बढ़ने का अनुमान
Aman Vaishnav | Jun 25, 2026, 11:30 IST
airfare-hike-2026-mckinsey-report-atf
रिफाइनरी उत्पादन में कमी के कारण 2026 में हवाई किराया 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। दुनिया की 40% एटीएफ सप्लाई करने वाले देशों ने अपना उत्पादन घटा दिया है। यह जानकारी वैश्विक सलाहकार कंपनी मैकिंजी ने अपनी रिपोर्ट में दी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- साल 2026 में हवाई किराया 20% से लेकर 25% तक बढ़ सकता है।
- विमान ईंधन यानी एटीएफ की वैश्विक आपूर्ति बाधित हो रही है।
- एटीएफ सप्लाई करने वाले कई देशों ने अपना उत्पादन घटा दिया है।
- एयरलाइन के टिकट की कुल कीमत में 30% हिस्सा ईंधन की लागत का होता है।
- कच्चे तेल के दाम घटकर 4 महीने के निचले स्तर 75.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।
इस स्थिति को देखते हुए वैश्विक सलाहकार कंपनी मैकेंजी ने एक बड़ी बात कही है। मैकेंजी का कहना है कि साल 2026 में हवाई किराया 20% से लेकर 25% तक बढ़ सकता है।
आखिर क्यों बढ़ रहा हवाई किराया?
आमतौर पर यह अंतर 20% के आसपास होता है। अब इसके 50 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकलने का डर है।
रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि वैसे तो कच्चे तेल के दाम बढ़ने से विमान ईंधन महंगा हुआ है, लेकिन असली मुसीबत ईंधन की कम सप्लाई की है।
- खाड़ी देश और एशिया के बड़े विमान ईंधन निर्यातक देश मिलकर दुनिया की 40% सप्लाई संभालते हैं, लेकिन इन्होंने अपना उत्पादन घटा दिया है।
- चीन, भारत और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने भी इसके निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिए हैं।
विमानन कंपनियों पर कैसा पड़ेगा असर?
इसे नीचे दिए गए बिंदुओं से आसानी से समझ सकते हैं।
- किसी भी हवाई टिकट की कुल कीमत का लगभग 30% हिस्सा अकेले ईंधन की लागत का होता है।
- जब भी विमान ईंधन (ATF) की लागत दोगुनी होती है, तो हवाई किराया अमूमन 20 से 25% तक बढ़ जाता है।
- एयरलाइंस अपनी बढ़ी हुई ऑपरेशन लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद उठाने के बजाय यात्रियों की जेब पर ही डालती हैं।
इन कारणों से किराए में वृद्धि थमने के आसार नहीं
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: यहां से तेल के टैंकरों का ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य होने पर दाम घट सकते हैं। जिसकी संभावना अब थोड़ी बढ़ी है।
- रणनीतिक भंडार: दिक्कत यह है कि ज्यादातर देश अपना रणनीतिक तेल भंडार भरने में लगे हैं। इसलिए कीमतें लगातार ऊंची बनी रह सकती हैं।
- रिफाइनरी की क्षमता : दुनिया भर की रिफाइनरियों में पहले से ही बहुत ऊंची क्षमता के साथ काम हो रहा है। इसलिए अलग से ज्यादा उत्पादन करने की गुंजाइश बहुत सीमित है।
4 महीने के निचले स्तर पर आया कच्चा तेल
बुधवार 24 जून को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम में करीब 2% की गिरावट देखी गई। यह घटकर 75.55 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव अब थोड़ा कम हुआ है। इसके साथ ही होर्मुज जल मार्ग से तेल के टैंकरों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।
बता दें कि ईरान युद्ध के समय ब्रेंट क्रूड की कीमत 120 डॉलर तक पहुंच गई थी। इससे तुलना करें तो मौजूदा कीमत करीब 37% कम है। फ्लाइट टिकट
FAQ
- 2026 में हवाई किराया कितना बढ़ सकता है?
मैकिंजी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में हवाई किराया 20% से लेकर 25% तक बढ़ सकता है। इसकी मुख्य वजह विमान ईंधन की वैश्विक आपूर्ति में आ रही बाधा और रिफाइनरी प्रोडक्शन में कमी है। - हवाई टिकट की कुल कीमत में ईंधन की कितनी हिस्सेदारी होती है?
किसी भी एयरलाइन टिकट की कुल कीमत का करीब 30% हिस्सा अकेले विमान ईंधन (ATF) की लागत का होता है। यही कारण है कि ईंधन महंगा होने पर एयरलाइंस इसका बोझ यात्रियों पर डाल देती हैं। - कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में क्या बड़ी गिरावट आई है?
हां, कच्चे तेल के दाम पिछले 4 महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। बुधवार को ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 2% गिरकर 75.55 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। यह ईरान युद्ध के समय के 120 डॉलर के स्तर से करीब 37% कम है।
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल से नोएडा की सीधी फ्लाइट एक जुलाई से, जल्द जुडेंगे दुबई और जेद्दा
एअर इंडिया और इंडिगो घटाएंगी घरेलू उड़ानें, ATF महंगाई का असर
भोपाल में उबर का किराया बढ़ा, एयरपोर्ट राइड 100 रुपए महंगी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA