डिप्टी CM बनते ही अजित पवार को बेनामी संपत्ति मामले में मिली क्लीन चिट
Sourabh Bhatnagar | Dec 07, 2024, 12:19 IST
Ajit Pawar Property
ट्रिब्यूनल कोर्ट ने पवार और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए बेनामी संपत्ति स्वामित्व के आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इन दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनते ही NCP नेता अजित पवार को 2021 के बेनामी संपत्ति मामले में बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई उनकी सभी संपत्तियों को दिल्ली स्थित बेनामी संपत्ति लेनदेन अपीलीय ट्रिब्यूनल कोर्ट ने मुक्त कर दिया। साथ ही कोर्ट ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के स्वामित्व के आरोपों को खारिज कर दिया।
अक्टूबर 2021 में आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति रोकथाम अधिनियम (PBPP) के तहत पवार परिवार और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसमें 1,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्तियां जब्त की गई थीं। आपको बता दें कि उस समय अजित, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हिस्सा थे।
जब्त की गई संपत्तियों में सतारा स्थित जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री, मुंबई और दिल्ली में फ्लैट, गोवा में रिसॉर्ट और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में 27 जमीनों के टुकड़े शामिल थे। हालांकि, इनमें से कोई भी संपत्ति सीधे अजित पवार के नाम पर नहीं थी।
पवार परिवार के अधिवक्ता प्रशांत पाटिल ने तर्क दिया कि बेनामी लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत उनके मुवक्किल निर्दोष हैं और कोई ठोस सबूत न होने के बावजूद उन्हें मामले में घसीटा गया।
ट्रिब्यूनल ने आरोपों को किया खारिज
ट्रिब्यूनल कोर्ट ने पवार और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए बेनामी संपत्ति स्वामित्व के आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इन दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
1,000 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई थी जब्त
कुर्क की गई प्रमुख संपत्तियां
पवार परिवार का बचाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari