सोमालिया तट के पास 4 जनवरी को हाईजैक हुए जहाज से 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
सोमालिया तट के पास 4 जनवरी को हाईजैक हुए जहाज  से 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया

भोपाल. सोमालिया तट के पास 4 जनवरी को हाईजैक हुए जहाज से 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, गौतम अडानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर भारत के 

भारत-पाकिस्तान न्यूयॉर्क में भिड़ेंगे

जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। इनके सभी मैच अमेरिका में होंगे। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा।

 हाईजैक जहाज से 15 भारतीयों को सुरक्षित निकाला

सोमालिया तट के पास 4 जनवरी को हाईजैक हुए जहाज पर भारतीय नौसेना का ऑपरेशन शुक्रवार रात पूरा हो गया है। 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। 14 दिसंबर माल्टा के जहाज और 19 नवंबर को तुर्किये से भारत आ रहे जहाज को हाईजैक किया गया था। इनमें भी रेस्क्यू कर भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाया था।

अडानी 8.12 लाख करोड़ के मालिक 

 गौतम अडानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। अडानी की नेटवर्थ करीब 8.12 लाख करोड़, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 8.07 लाख करोड़ रुपए है। टेस्ला के CEO एलन मस्क 18.31 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं।

संसद स्मोक अटैक आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 6 आरोपियों में से 5 का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। मनोरंजन और सागर ने नार्को एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए सहमति दी है। अमोल, ललित और महेश पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए तैयार हैं। संसद के बाहर नारे लगाने वाली नीलम आजाद ने पॉलीग्राफ टेस्ट से मना कर दिया है।

धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। धोनी का आरोप है कि कंपनी ने उनके नाम पर एकेडमी खोली, जिसकी फीस और प्रॉफिट नहीं दिया।



सोमालिया indian navy navy indian 21 crew members ship hijack somalia भारतीय नौसेना नौसेना भारतीय 21 क्रू मेंबर्स जहाज हाईजैक