अमन गुप्ता ने क्यों छोड़ा था boAt CMO का पद? शार्क टैंक इंडिया फेम फाउंडर ने खुद किया खुलासा
देश दुनिया न्यूज. शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank) के जज टीवी के साथ-साथ अब सोशल की चटपटी खबरें भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान 'शादी डॉट कॉम' के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता के इस्तीफे को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अब भारत के सबसे लोकप्रिय स्टार्टअप्स में से एक, boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ़ किया है कि उन्होंने आखिर क्यों कंपनी के 'चीफ मार्केटिंग ऑफिसर' (CMO) के पद से इस्तीफा दिया। उनका यह फैसला अचानक लिया गया कदम नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
प्रोफेशनल मैनेजमेंट की ओर बढ़ता boAt
अमन गुप्ता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनका पद छोड़ना पूरी तरह से 'प्लान्ड' (Planned) था। उन्होंने बताया कि किसी भी स्टार्टअप के लिए एक ऐसा समय आता है जब फाउंडर्स को अपनी भूमिका बदलकर कंपनी की कमान अनुभवी पेशेवरों (Professionals) के हाथ में सौंपनी पड़ती है।
क्यों लिया यह फैसला?
अमन के अनुसार, boAt अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहाँ इसे एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट स्ट्रक्चर (Professional Management Structure) की जरूरत है।
यह बदलाव रातों-रात नहीं हुआ, बल्कि इसकी नींव तीन साल पहले ही रख दी गई थी जब कंपनी ने पहली बार एक बाहरी CEO को अपॉइंट किया था।
अमन का मानना है कि कंपनी के विजन को और अधिक विस्तार देने के लिए अब व्यक्तिगत मार्केटिंग रोल के बजाय एक संस्थागत लीडरशिप की जरूरत है।
गौरव नायर: boAt के नए कप्तान
अमन गुप्ता की जगह अब गौरव नायर (Gaurav Nayar) ने ली है। गौरव ने पहले कंपनी में 'चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर' (COO) के तौर पर जॉइन किया था, लेकिन उनकी काम और एक्सपीरियंस को देखते हुए उन्हें अब CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
अमन ने स्पष्ट रूप से कहा, "अब इस कंपनी का बॉस गौरव ही है। वही बोर्ड को रिपोर्ट करता है और सारे बड़े फैसले लेता है। मुझे लगा कि कंपनी को अब मेरे बजाय प्रोफेशनली ज्यादा बेहतर तरीके से चलाया जा सकता है।" यह बयान एक फाउंडर के तौर पर उनकी परिपक्वता (Maturity) को दर्शाता है, जहाँ उन्होंने अपनी ईगो के बजाय कंपनी की ग्रोथ को प्रायोरिटी दी है।
बोर्ड में अभी भी टीम में बरकरार है अमन
भले ही अमन गुप्ता ने रोजमर्रा के ऑपरेशन्स और CMO के पद से दूरी बना ली हो, लेकिन वह अभी भी कोर टीम का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें...
नमिता थापर से लेकर पीयूष बंसल तक, क्यों विवादों में हैे शार्क टैंक इंडिया के जज
कौन हैं शार्क टैंक सीजन 5 के नए शार्क Pratham Mittal जिन्होंने एजुकेशन सेक्टर में मचाई है खलबली
आ गया है OTT पर शार्क टैंक इंडिया 4, खुलेंगे बिजनेस के नए दरवाजे
कोटा के मॉल में भीषण आग, कई कोचिंग संस्थान कराए खाली, लपटों पर काबू पाने मं जुटीं 14 दमकल गाड़ियां