नक्सलवाद पर सरकार: अमित शाह ने बुलाई बैठक, शिवराज समेत 10 राज्यों के CM होंगे शामिल

author-image
एडिट
New Update
नक्सलवाद पर सरकार: अमित शाह ने बुलाई बैठक, शिवराज समेत 10 राज्यों के CM होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार 26 सितंबर को नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहे 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है। इन राज्यों में भारत भी शामिल है। मीटिंग दिल्ली में सुबह 10 बजे होगी, जिसके लिए शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली जाएंगे।

नक्सलवाद से सुरक्षा पर चर्चा

बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद का सामना कर रहे राज्यों में सुरक्षा की स्थिति को लेकर बातचीत करेंगे। इसके अलावा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करेंगे। साथ ही नक्स्ल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों को बढ़ाने की बात भी करेंगे।

बालाघाट जिले में चलेगा अभियान

प्रदेश में नक्सलवाद से प्रभावित जिला बालाघाट है। सरकार इस जिले में विकास कार्य शुरू करेगी, साथ ही पुलिस और अन्य विभागों में भर्ती अभियान भी चलानेकी योजना बनाई जा रही है ताकि यहां नक्सली गतिविधइयों को नियंत्रित किया जा सके। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री आज की बैठक में देंगे।

शिवराज सहित ये मुख्यमंत्री होंगे शामिल

इस बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और केरल के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को शामिल होंगे।

10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक नक्सलवाद पर सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Home Minister The Sootr Amit Shah SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
Advertisment