/sootr/media/post_banners/be560d7e081929eea7c5b41ada11efca563dd63fd4c77b951255913b16c7ace9.jpeg)
Amritsar. वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का हैंडलर और यूके में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान करने वाला आतंकी अवतार सिंह खांडा का लंदन में निधन हो गया। उसे बीते दिन ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उसे ब्लड कैंसर था और यह कैंसर की पहली स्टेज थी। इसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद अब उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
खालिस्तान की उठ रही आवाज खांडा की ही देन
यूके में बीते कुछ समय से खालिस्तान की उठ रही आवाज आतंकी अवतार सिंह खांडा की ही देन है। कुछ समय में खांडा काफी अधिक एक्टिव हुआ। खांडा खास तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) की लंदन इकाई का प्रमुख है और केएलएफ के आतंकवादी कुलवंत सिंह खुखराना का बेटा है। आतंकी खांडा ने बीते कुछ समय में खालिस्तान के लिए आवाज उठाने वाले प्रतिबंधित संगठनों को एक करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं अमृतपाल सिंह को ट्रेंड करने और पंजाब भेजने के लिए खांडा ने सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से भी हाथ मिलाया।
37 दिन अमृतपाल सिंह को छिपने में मदद की
वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का हैंडलर अवतार सिंह खांडा ही था। जब पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो 37 दिन आतंकी खांडा ही उसे बचाता रहा। खांडा ने इसके लिए अपने स्लीपर सेल्स की मदद ली।
भारत में खांडा आतंकी घोषित
विदेश में रहकर खालिस्तान मूवमेंट चलाने वाले अवतार सिंह खांडा ने भारतीय हाई कमीशन पर लगे तिरंगे का अपमान किया था। वहीं बीते दिनों एनआईए की जांच में भी स्पष्ट हुआ था कि यह खांडा ही अमृतपाल सिंह का हैंडलर भी रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अवतार सिंह खांडा टॉप खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का बेहद करीबी है। दरअसल, पम्मा खालिस्तान टाइगर फोर्स का एक्टिव सदस्य है और एनआईए की लिस्ट में वह मोस्ट वांटेड आतंकी है।
ये खबर भी पढ़िए...
जानें कौन था अवतार सिंह खांडा
- अवतार सिंह खांडा पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। 1988 में रोडे गांव स्थित भिंडरावाले के घर में खांडा का जन्म हुआ। पिता का नाम खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े होने की वजह से अवतार के घर पर अकसर सुरक्षा एजेंसी पूछताछ के लिए आती रहती थी। इसी वजह से उसका परिवार पंजाब में कभी पटियाला, कभी लुधियाना तो कभी मोगा शिफ्ट होता रहा।