Anant Ambani Radhika Wedding : दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 28 से 30 मई तक, इटली में होंगे फंक्शन

Marut raj | May 14, 2024, 20:10 IST
Share
Anant Ambani Radhika Second Pre Wedding Celebration द सूत्र
Anant Ambani Radhika Wedding Radhika Merchant

विदेश में होने वाले इस सेलिब्रेशन में 800 मेहमानों को बुलाया जाएगा। इसके फंक्शन समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर होंगे। शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगी।

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani Nita Ambani ) के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी के लिए दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ( Anant Ambani Radhika Wedding ) 28 से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। विदेश में होने वाले इस सेलिब्रेशन में 800 मेहमानों को बुलाया जाएगा। इसके फंक्शन समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर होंगे।

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि क्रूज शिप इटली के सिटी पोर्ट से रवाना होगा और सदर्न फ्रांस में जाकर इसकी यात्रा खत्म होगी। इस क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे, जो उन 800 मेहमानों के रहने-खाने से लेकर उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखेंगे। जहां तक शादी की बात है, तो यह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही जुलाई में होगी।

ये होगा खास

  • क्रूज शिप इटली से रवाना होगा और अपनी यात्रा सदर्न फ्रांस में खत्म करेगा।
  • यात्रा 28-30 मई तक चलेगी। इस दौरान क्रूज शिप 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की यात्रा तय करेगा।
  • इस क्रूज शिप पर होने वाले फंक्शंस में कुल 800 मेहमान शिरकत करेंगे।
  • इन 800 मेहमानों की देख-रेख के लिए 600 स्टाफ हर वक्त मौजूद रहेंगे।

जामनगर में हुआ था पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

इससे पहले गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका ( Radhika Merchant ) प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए थे। ये फंक्शन तीन दिन यानी 1 मार्च से 3 मार्च तक चले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्री-वेडिंग फंक्शन पर 1200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

आयोजन में इंटरनेशनल स्टार्स रिहाना और एकॉन ने परफॉर्म किया था। बिजनेस, राजनीति और बॉलीवुड जगत के लगभग सारे बड़े लोगों का यहां जमावड़ा था। अंबानी फैमिली ने स्थानीय लोगों के लिए एक भोज का भी आयोजन कराया था। इसमें करीब 51 हजार लोगों को खाना खिलाया गया था। इसे अन्न सेवा का नाम दिया गया था।

Tags:
  • Mukesh Ambani
  • मुकेश अंबानी
  • Nita Ambani
  • Radhika Merchant
  • Anant Ambani Radhika Wedding
  • अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि