विवादों में अनंत अंबानी की शादी का कार्ड, पहले मंदिर में कार्ड चढ़ाकर फोटो खिंचवाई फिर ले गए वापस

Amresh Kushwaha | Jul 16, 2024, 11:49 IST
अनंत अंबानी की शादी का कार्ड cctv
देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा जहां दुनियाभर में हो रही है, वहीं इनकी शादी का कार्ड इन दिनों विवादों के घेरे में हैं

देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्ड को लेकर मथुरा के पुजारियों में विवाद छिड़ गया है। पुजारियों का कहना है कि कुछ लोग कार्ड लेकर आए थे। मंदिर में चढ़ाने के बाद वे कार्ड अपने साथ लेकर चले गए।



ये खबर भी पढ़िए...ट्रेन की टक्कर से बाघ की मौत, 2 शावकों का इलाज जारी



क्या है पूरा मामला...

अनंत अंबानी की शादी के कार्ड ब्रज के बांके बिहारी मंदिर, गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा, मथुरा के यमुना जी मंदिर, टटिया स्थान सहित कई अन्य धर्माचार्य और साधु संतों को भेजे गए थे। कार्ड लेकर आने वाले लोगों ने मंदिरों में कार्ड अर्पित किया। इसके फोटो और वीडियो भी बनाए।



Anant Radhika Wedding Card Controversy; Mathura Mandir CCTV Footage | अनंत अंबानी की शादी के कार्ड


मथुरा के यमुना जी मंदिर और गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के पुजारियों ने बताया कि कुछ लोग अनंत अंबानी की शादी का कार्ड लेकर आए थे। कार्ड अटैचीनुमा था। कार्ड को भगवान के चरणों में रखने को कहा गया। उन लोगों ने फोटो खींचा, कार्ड को खोलने के लिए भी कहा। हमने कार्ड खोला, इस दौरान उन्होंने एक फोटो खींच ली।



इसके बाद कहा कि कार्ड वापस कर दीजिए। जब उन्होंने कार्ड वापस मांगा तो हमें अच्छा नहीं लगा। हमने तुरंत कार्ड वापस दे दिया। वह कार्ड वापस लेकर चले गए। यह यमुना जी का घोर अपमान था।



ये खबर भी पढ़िए...एनएमसी के आंखों में धूल झोंक रही सरकार, मेडिकल कॉलेजों में बॉन्डेड डॉक्टरों को बनाया फैकल्टी



कार्ड पर लिखा था मंदिर का नाम

मंदिर के सेवायत ने कहा कि हमने देखा कि कार्ड में यमुना जी मंदिर विश्राम घाट लिखा हुआ था। वो अंबानी परिवार का कार्ड था। मंदिर के नाम निमंत्रण था। मैंने खुद कार्ड खोलते हुए देखा था। जिसने भी यह काम किया है, वो गलत है। संभवत: कार्ड की कीमत की वजह से ऐसा किया गया है।



Anant Radhika Wedding Card Controversy; Mathura Mandir CCTV Footage | अनंत अंबानी की शादी के कार्ड


CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

कार्ड लेकर आए व्यक्तियों ने पुजारी को एक लिफाफा भी दिया, लेकिन मंदिर के पुजारी ने लिफाफा नहीं लिया। पुजारी ने कहा कि यमुना जी का अपमान कर रहे व्यक्तियों से वो लिफाफा कैसे ले सकते हैं। यह सब घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।



अनंत अंबानी की शादी का कार्ड


ये खबर भी पढ़िए...गोल्ड होगा सस्ता ! One Nation One Rate पॉलिसी होगी लागू



यमुना जी का भी किया अपमान

मंदिर के पुजारी ने कहा- यह यमुना जी का अपमान हुआ है और जिन व्यक्तियों ने ऐसा किया है, उनको यमुना मंदिर पर आकर माफी मांगनी चाहिए। यमुना जी के कार्ड को यमुना जी के चरणों में रखना चाहिए। यह निंदनीय है और इसका विरोध करते हैं।



दानघाटी मंदिर के पुजारी ने भी लगाया आरोप

अनंत अंबानी की शादी का कार्ड वापस ले जाने का आरोप दानघाटी मंदिर के पुजारी ने भी लगाया है। मंदिर के पुजारी रामेश्वर पुरोहित ने बताया- गोवर्धन दानघाटी मंदिर के लिए अंबानी परिवार ने कार्ड भेजा था, जिसे लेकर कुछ लोग आए। मंदिर में आकर कार्ड को गिरिराज जी के सामने रखा और फोटो खींचने के बाद वापस ले गए। रामेश्वर पुरोहित ने इस मामले में गिरिराज जी के साथ ठगी किए जाने का आरोप लगाया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • breaking news
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
  • big breaking news
  • अनंत अंबानी
  • अनंत अंबानी और राधिका