रोंगटे खड़े कर देने वाला एंडीज विमान हादसा: 72 दिन मौत से लड़ते रहे... और फिर खा गए अपने ही साथियों का मांस!

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 13, 2025, 14:53 IST
Share
Survivors had to eat flash of their friends
Survivors had to eat flash of their friends

1972 में एंडीज पर्वतों में हुए एक विमान हादसे में बचे यात्रियों ने -30°C तापमान में 72 दिन तक संघर्ष किया। भूख मिटाने के लिए उन्होंने मरे साथियों का मांस खाया लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

हाल ही में हुए अहमदाबाद विमान हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। मन में ढेर सारे सपने और आकांक्षाएं लिए उड़ान भरने वाले यात्री दुर्घटना का शिकार बन गए। इसी समय प्लेन के कई दूसरे हादसे भी याद किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक था 13 अक्टूबर 1972 को हुआ विमान हादसा। एंडीस की बर्फ से ढकी चोटी से टकराकर उरुग्वे एयरफोर्स फ्लाइट 571 के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। प्लेन में सवार 45 में से 18 लोग मौके पर ही मारे गए।

हादसे के बाद बहुत सर्च करने के बाद 11वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया। एंडीज की सफेद बर्फ में सफेद विमान के टुकड़े ढूंढना लगभग नामुमकिन था। माना गया कि -30 डिग्री में कोई इंसान इतने दिन नहीं बच सकता। लेकिन बचे लोग हार मानने को तैयार नहीं थे।

-30 डिग्री में मौत से लड़े लोग

बचे हुए 27 लोगों के पास न कोई खाना था, न गर्म कपड़े, न ही कोई उम्मीद। माइनस 30 डिग्री में लोग ठिटूर रहे थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने बचे-खुचे भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर जिंदा रहने की कोशिश की। पानी के लिए प्लेन के मलबे से मेटल निकालकर बर्फ पिघलाई जाती थी। लेकिन कुछ दिनों में ही उनके पास खाने का जो भी था सब खत्म हो गया। भोजन के नाम पर उनके पास बचे थे तो सिर्फ उनके मृत साथियों की डेड बॉडीज़।

मेडिकल छात्रा ने कहा मांस खाने को

इस विमान में एक मेडिकल छात्र भी सवार था, जिसने अत्यधिक भूख और कठिन परिस्थितियों को देखते हुए साथियों को एक कठिन निर्णय लेने का सुझाव दिया। उसने दूसरों से कहा कि जीवित रहने के लिए मृत यात्रियों के शरीर से मांस निकालकर खाना पड़ेगा। एक बचे हुए यात्री ने बाद में एक साक्षात्कार में बताया कि शुरुआत में यह कदम बेहद घिनौना और असहज लगा, लेकिन समय के साथ परिस्थिति के आगे उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। जीवित बचे लोगों के बीच यह सहमति भी बनी कि यदि भविष्य में कोई साथी मरता है, तो उसकी देह को जीवन रक्षा के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

Andes plane crash
Andes plane crash

पत्थर पर लिपटा कागज़, जिसने बदल दी किस्मत

72 दिन बाद दो युवाओं—फर्नांडो पर्राडो और रॉबर्टो कैनसा—ने बर्फ से ढकी 38 मील लंबी खतरनाक चढ़ाई तय की और मदद की तलाश में निकल पड़े। नीचे घाटी में एक चरवाहे को देखकर उन्होंने कागज़ पर एक संदेश लिखा-हम फ्लाइट 571 से हैं, जो एंडीज में क्रैश हुई थी। हम 16 लोग अब भी जिंदा हैं। कृपया हमारी मदद करें।चरवाहे ने ब्रेड और चॉकलेट फेंककर उनकी हिम्मत बढ़ाई और अगले ही दिन हेलीकॉप्टरों के ज़रिए 16 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:

एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

किताब बनी, फिल्म बनी, पर दर्द नहीं गया

इस हादसे पर ‘Alive’ नाम की मशहूर किताब और फिल्म बनी, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया। एंडीज विमान दुर्घटना आज भी इतिहास में मानव अस्तित्व की सबसे कठोर परीक्षा मानी जाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • रेस्क्यू
  • अहमदाबाद
  • विमान
  • दुर्घटना
  • एंडीस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच