अब किसी भी ब्रांड की शराब केवल 99 रुपए में, जानें कहां मिलेगी
Sandeep Kumar | Oct 16, 2024, 16:15 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-16T163233.333
शराब पीने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार एक ऐसी पॉलसी लेकर सामने आई है जिसमें अच्छे ब्रांड की शराब केवल 99 रुपए में मिलेगी। आइए जानते हैं कम दामों में शराब कहां मिलेगी...
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ( Chandrababu Naidu ) अपने प्रदेश में अपने चुनावी वादों को पूरा करने में जुट गए हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव (assembly elections ) के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि वो कम कीमतों में अच्छी क्वालिटी की शराब लोगों को देंगे। अब उनका चुनावी वादा पूरा करने का समय आ गया है। बताया जा रहा है कि सीएम नायडू नई शराब नीति (new liquor policy ) लाने जा रहे हैं। जिसमें किसी भी ब्रांड की 180 एमएल की शराब की बोतल सिर्फ 99 रुपए में मिलेगी। नायडू ने शराब की दुकानों के लाइसेंस के लिए नई नीति तैयार की है। जिसमें अब किसी भी व्यक्ति को शराब की दुकान का लाइसेंस मिलेगा। ये लॉट्री के जरिए तय होगा और शराब की दुकानों को सरकारी से प्राइवेट ( government private ) बना दिया जाएगा।
एनटीआर जिले की कलेक्टर ने बताया है कि 113 लिकर शॉप के लिए 5 हजार 825 आवेदन आए हैं। कुछ रिजर्व कैंडिडेट भी रखे जाएंगे कि अगर कोई सेलेक्टेड कैंडिडेट फॉर्मेलिटी को पूरा नहीं करते हैं तो रिजर्व कैंडिडेट को ठेका दे दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि नई शराब नीति के तहत आंध्र प्रदेश में लोग किसी भी ब्रांड की 180 एमएल वाली शराब का पैक सिर्फ 99 रुपए में खरीद सकेंगे।
इस नई शराब नीति को शराब की क्वालिटी, क्वांटिटी और अफोर्डेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस लॉट्री सिस्टम से शराब की दुकानों को दो साल का लाइसेंस मिलेगा। लोगों को लाइसेंस पाने के लिए दो लाख रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा और यह रकम रिफंडेबल नहीं होगा।
खुलेंगी प्रीमियम दुकानें
आंध्र प्रदेश में शराब के लिए 15 प्रीमियम दुकानें खोलने का टारगेट रखा गया है। सभी प्रीमियम दुकानों को पांच साल का लाइसेंस दिया जाएगा। इसके अलावा, शराब की दुकान चलाने वालों को मुनाफे के तौर पर बिक्री का 20 फीसदी मिलेगा। वहीं आंध्र प्रदेश में नई शराब नीति में लाइसेंस फीस की बात करें तो उसके लिए चार स्लैब बनाए गए हैं। जिसकी फीस करीब 50 लाख रुपए से लेकर 85 लाख रुपए तक रखी गई है। सभी शराब की दुकानों में से 10 फीसदी दुकान आरक्षित रहेंगी।
180 एमएल वाली शराब केवल 99 रुपए में
शराब खरीदने का समय फिक्स
FAQ
- नई शराब नीति के तहत शराब की कीमतें क्या होंगी ?
नई शराब नीति के अनुसार, लोग किसी भी ब्रांड की 180 एमएल की शराब की बोतल सिर्फ 99 रुपए में खरीद सकेंगे। - शराब की दुकानों के लाइसेंस कैसे मिलेंगे ?
शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस लॉट्री सिस्टम के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों को दो लाख रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जो रिफंडेबल नहीं होगा। - प्रीमियम शराब की दुकानों की संख्या कितनी होगी ?
आंध्र प्रदेश में 15 प्रीमियम शराब की दुकानों को खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिन्हें पांच साल का लाइसेंस दिया जाएगा - लाइसेंस फीस क्या होगी ?
नई शराब नीति में लाइसेंस फीस के चार स्लैब बनाए गए हैं, जो 50 लाख से 85 लाख रुपए तक होंगे।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari