Android 15 UPDATE : फ्रॉड से बचाएगा Android 15, Google ने खोजा स्कैम रोकने का तरीका

Sandeep Kumar | May 21, 2024, 14:32 IST
Share
Copy of STYLESHEET THESOOTR (40).jpg
Copy of STYLESHEET THESOOTR (40).jpg

बेहतर प्रोटेक्शन के लिए कई ऐप्स को नोटिफिकेशन में OTP का एक्सेस नहीं मिलेगा। अगर आप वियरेबल कंपैनियन ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Android 15 में उन्हें OTP का एक्सेस नहीं मिलेगा

Google ने Android 15 का नया Beta वर्जन लॉन्च कर दिया है। आने वाले कुछ महीनों में यूजर्स को Android 15 का स्टेबल वर्जन मिल जाएगा। Android 15 के बीटा वर्जन में गूगल ने बहुत से फीचर्स को लाइव कर दिया है। इन फीचर्स में से एक OTP फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए नया फीचर जोड़ा गया है। अपनी ऐनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस Google I/O में कंपनी ने कहा कि Android 15 में फ्रॉड और स्कैम से बचने के लिए बेहतर प्रोटेक्शन मिलेगी। कंपनी ने कहा है कि ये AI पावर्ड प्रोटेक्शन होंगे, जिसका इस्तेमाल करके फ्रॉड और स्कैम को रोका जा सकेगा।

Android 15 में मिलेगी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी

बेहतर प्रोटेक्शन के लिए कई ऐप्स को नोटिफिकेशन में OTP का एक्सेस नहीं मिलेगा। अगर आप वियरेबल कंपैनियन ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Android 15 में उन्हें OTP का एक्सेस नहीं मिलेगा। इससे स्पाईवेयर को OTP का एक्सेस नहीं मिलेगा। यानी नए एंड्रॉयड वर्जन में OTP का एक्सेस मैलवेयर को नहीं मिलेगा। सेंसिटिव परमिशन को बचाने के लिए Android 15 में रिस्ट्रिक्शन को बढ़ाया जाएगा। फ्रॉडस्टर्स इस तरह की परमिशन का फायदा उठाकर लोगों से ठगी करते हैं। इस फीचर को सबसे पहले Android 13 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी धीरे-धीरे इसे और भी मजबूत कर रही है।

सिक्योरिटी बेहतर की गई

Android 15 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एडिशनल अप्रूवल देने होंगे, जिसके बाद किसी ऐप को ये परमिशन मिलेंगी। खासकर वेब ब्राउजर, मैसेजिंग ऐप्स और फाइल मैनेजर जैसे ऐप्स को एडिशनल परमिशन देनी होगी। इसके साथ ही Android 15 में स्क्रीन शेयरिंग को लेकर भी सिक्योरिटी बेहतर की गई है।

स्क्रीन शेयरिंग में OTP नजर नहीं आएगा

लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 में स्क्रीन शेयरिंग फीचर को ऑन करने पर प्राइवेट कंटेंट हाइड रहेंगे। इससे रिमोट व्यूअर को आपको प्राइवेट डिटेल्स देखने को नहीं मिलेंगी। वो आपके नोटिफिकेशन को नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा स्क्रीन शेयरिंग में OTP नजर नहीं आएगा। Android 15 पर काम करने वाले डिवाइस में जब आप यूजरनेम और पासवर्ड जैसी डिटेल्स एंटर कर रहे होंगे, तो स्क्रीन शेयरिंग के दौरान दूसरे यूजर के लिए आपकी स्क्रीन ऑफ रहेगी। फिलहाल ये फीचर्स Pixel और दूसरे ब्रांड के फ्लैगशिप एंड्रॉयड डिवाइसेस पर मिलेगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Google
  • Android 15
  • Google I/O
  • Android 13
  • OTP का एक्सेस
  • एंड्रॉयड 15
  • AI पावर्ड प्रोटेक्शन
  • ऐनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस
  • Android 15 के बीटा वर्जन
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे स्कूटी वितरण, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे स्कूटी वितरण, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?