पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम, फातिमा बनकर नसरुल्लाह से किया निकाह; सामने आया निकाहनामा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम, फातिमा बनकर नसरुल्लाह से किया निकाह; सामने आया निकाहनामा

इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान पहुंची अंजू ने धर्म परिवर्तन करा लिया है। अंजू ने इस्लाम कुबूल करके अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। अंजू और नसरुल्लाह का निकाहनामा सामने आया है।




publive-image

अंजू और नसरुल्लाह का निकाहनामा




अंजू शादीशुदा, उसके 2 बच्चे



अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। उसने वीडियो जारी करके कहा था कि वो बस अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने वहां गई है और कुछ दिनों में लौट आएगी। अंजू पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं।



नसरुल्लाह ने निकाह की बात से किया इनकार



अंजू धर्म परिवर्तन से पहले ईसाई थी। हालांकि नसरुल्लाह लगातार निकाह की बात से इनकार कर रहा है। नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू (फातिमा) उसकी दोस्त है और वो एक-दूसरे से प्यार नहीं करते हैं। वहीं अंजू भी निकाह की बात से इनकार कर रही है। निकाहनामा सामने आने के बाद दोनों के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



नसरुल्लाह के घर में खुशी-खुशी रह रही अंजू



पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अंजू नसरुल्लाह के घर में खुशी-खुशी रह रही है। स्थानीय लोगों ने अंजू को तोहफे दिए हैं और वो यहां बेहद खुश है।



अंजू ने पति से लिया तलाक, प्यार के लिए पाकिस्तान आई



पाकिस्तान में अपर दीर जिला के पुलिस ऑफिसर मुश्ताक खान के मुताबिक अंजू ने पुलिस को बताया है कि उसने भारत में अपने पति से तलाक ले लिया है। वो अपना प्यार पाने के लिए भारत से पाकिस्तान आई है और यहां खुशी से रह रही है।



ये खबर भी पढ़िए..



पाकिस्तानियों को फेंक देना चाहिए भिखारी का कटोरा, जानिए पाक के सेना प्रमुख मुनीर ने ऐसा क्यों कहा?



अंजू के पास 1 महीने का वीजा, सारे दस्तावेज भी सही



पाकिस्तान पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि अंजू के पाकिस्तान आने की जांच पूरी हो चुकी है। वो 1 महीने के विजिट वीजा पर पाकिस्तान आई है और उसके सभी दस्तावेज वैध और सही हैं।



अंजू के पिता ने क्या कहा ?



अंजू के पिता गया प्रसाद बेटी के पाकिस्तान जाने से बेहद दुखी हैं। उनहोंने कहा कि बेटी लौटे या ना लौटे, फर्क नहीं पड़ता। उसने बेइज्जती करवा दी। किसी से नजरें नहीं मिला पा रहा हूं। अंजू के पिता ने बताया कि अंजू शुरू से ही सनकी स्वभाव की है। वो उत्तर प्रदेश के जालौन के माधौगढ़ में नाना-नानी के साथ रहती थी। 2007 में उसकी शादी राजस्थान में भिवाड़ी के अरविंद कुमार से हुई थी।


अंजू पाकिस्तान Anju and Nasrullah marriage Anju marriage in Pakistan Anju conversion Anju converted to Islam Anju Pakistan अंजू और नसरुल्लाह का निकाह पाकिस्तान में अंजू का निकाह अंजू का धर्म परिवर्तन अंजू ने कुबूल किया इस्लाम