राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू 6 महीने बाद वापस भारत लौटी, पाकिस्तान में फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी करके बन गई थी फातिमा

Pratibha Rana | Nov 30, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू 6 महीने बाद वापस भारत लौटी, पाकिस्तान में फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी करके बन गई थी फातिमा
राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू 6 महीने बाद वापस भारत लौटी, पाकिस्तान में फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी करके बन गई थी फातिमा

पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से निकाह करने वाली अंजू (35) करीब 4 महीने बाद भारत लौट आई है। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई।

BHOPAL. राजस्थान से अपने प्यार के लिए पाकिस्तान गई अंजू अचानक भारत वापस आ गई है। उसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। अंजू छह महीने पहले भारत से पाकिस्तान गई थी। तब उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ घूमने के लिए पाकिस्तान जा रही है। लेकिन, पाकिस्तान में अंजू ने अपने दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। अंजू अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई हैं। अभी वह बीएसएफ के कैंप में है।

anju_arvind-sixteen_nine.avif.jpg
anju_arvind-sixteen_nine.avif.jpg

टूरिस्ट वीजा पर घूमने गई थी पाकिस्तान

अंजू, जुलाई में पति अरविंद से जयपुर में अपनी दोस्त से मिलने का कहकर घर से निकली थी। इस बीच दो-तीन दिन में अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। वह अंजू से फातिमा बन गई थी। बता दें, अंजू टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी। अगस्त में पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था।

anju-nasrullah_-sixteen_nine.avif.jpg
anju-nasrullah_-sixteen_nine.avif.jpg

फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती

अंजू, भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। अंजू के बच्चे अरविंद के पास हैं और उन्होंने साफ कहा है कि अंजू को मिलने नहीं देंगे। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन वहां पर जाकर उन्होंने अपने दोस्त से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि 2020 में अंजू और नसरुल्लाह की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दो साल तक दोनों में बात चलती रही और उनमें प्यार हो गया। इसी बीच अंजू और नसरुल्लाह ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा जाहिर की। हालांकि नसरुल्लाह ने भारत आने में साफ मना कर दिया, जबकि अंजू पाकिस्तान जाने को तैयार हो गई और वह पाकिस्तान पहुंच गई।

WhatsApp Image 2023-11-30 at 7.35.56 AM.jpeg

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Anju
  • अंजू
  • Anju returned India
  • Anju married Nasrullah
  • Anju Pakistan News
  • अंजू लौटी भारत
  • अंजू की नसरुल्लाह से शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari