भ्रष्टाचार पर अरविंद केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा, लगाया बड़ा आरोप

शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। इसी केस में उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा मनी लॉन्ड्रिंग के अन्य केस में एक और मंत्री सत्येंद्र जैन भी तिहाड जेल में बंद हैं।

author-image
Marut raj
New Update
Arvind Kejriwals minister Rajkumar Anand resigns alleging corruption in Aam Aadmi Party  द सूत्र
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भोपाल. दिल्ली शराब घोटाला केस ( Delhi liquor scam case ) में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) की परेशानी पार्टी के ही अंदर बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण के मंत्री राजकुमार आनंद ( Minister Rajkumar Anand ) ने बुधवार को मंत्री पद और आम आदमी पार्टी ( AAP ) से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस्तीफा देने के बाद उन्होंने साफ किया कि उन्हें कहीं से भी ऑफर नहीं मिला।

जानिए क्या कहा आनंद ने

राजकुमार आनंद ने कहा कि मैं आज बहुत व्यथित हूं। आप का जन्‍म भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हुआ था। आप पर लग रहे आरोपों से आहत होकर इस्‍तीफा दे रहा हूं। पार्टी की भ्रष्टाचार की नीति से सहमत नहीं हूं। ED ने आनंद से जुड़े ठिकानों पर नवंबर 2023 में छापेमारी भी की थी।

AAP में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं
राजकुमार ने कहा कि AAP में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है। दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है। मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं। अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है।

पटेल नगर से विधायक

आनंद दिल्ली के पटेल नगर से विधायक हैं। वह जाटव समुदाय से आते हैं। राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद साल 2022 में आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया था। समाज कल्याण विभाग संभाल रहे राजेंद्र ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सीएम तिहाड़ जेल में बंद

शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। इसी केस में उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा मनी लॉन्ड्रिंग के अन्य केस में एक और मंत्री सत्येंद्र जैन भी तिहाड जेल में बंद हैं। दोनों मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि केजरीवाल सीएम बने हुए हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी दिल्ली शराब घोटाला केस Minister Rajkumar Anand मंत्री राजकुमार आनंद CM Arvind Kejriwal Delhi liquor scam case