एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, कोरोना के बाद किया आर्थिक सुधार, जापान और रूस को छोड़ा पीछे

Vikram Jain | Sept 26, 2024, 02:21 IST
Share
Asia Power Index India becomes third largest power
Asia Power Index India becomes third largest power

भारत ने एक बार फिर दुनिया में अपना डंका बजाया है। जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया पावर इंडेक्स 2024 में भारत तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत ने इस लिस्ट में रूस और जापान को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है।

Asia Power Index Report 2024

पूरी दुनिया में भारत का रुतबा लगातार बढ़ रहा है। अब भारत एशिया महाद्वीप की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन गया है। भारत ने पहली बार जापान को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने रूस को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में कह सकते हैं कि, एशिया में भारत की शक्ति बढ़ रही है। एशिया पावर इंडेक्स के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि गतिशीलता में यह बदलाव भारत के "बढ़ते भू-राजनीतिक कद, गतिशील विकास, युवा आबादी और विस्तारित अर्थव्यवस्था" को दर्शाता है। भारत से आगे चीन है, इस सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है।

एशिया पावर इंडेक्स में 27 देशों का इवैल्यूएशन

एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना गया है। भारत पहली बार जापान को पछाड़कर 39.1 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जापान की आर्थिक ताकत में गिरावट के कारण से यह कमी आई है। भारत को यह उपलब्धि एक्टिव डेवलपमेंट, यूथ पॉपुलेशन और ग्रोइंग इकोनॉमी के दम पर हासिल हुई है।

अमेरिका को पहला स्थान, दूसरे पर चीन

ऑस्‍ट्रेलिया के लोवी इंस्‍टीट्यूट थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एशिया पावर इंडेक्स में 38.9 पॉइंट के साथ जापान ने चौथा हासिल किया है। इस रिपोर्ट में एक साल पहले तक भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत से आगे दो ही देश रह गए हैं, भारत से एक पायदान आगे दूसरे नंबर पर चीन और सबसे ज्यादा ताकतवर संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहले स्थान हासिल किया है। साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया को पांचवां और रूस को छठवां स्‍थान मिला है। सबसे दिलचस्प यह है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान टॉप-15 देशों की सूची से भी बाहर हो गया है। 14.6 प्‍वाइंट के साथ पाकिस्‍तान 16वें नंबर पर रहा।

कोरोना के बाद भारत ने किया आर्थिक सुधार

भारत की तरक्की के पीछे कई वजहें रही हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि एशिया पावर इंडेक्स 2024 में सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्षों में से एक क्षेत्रीय बिजली रैंकिंग में भारत की लगातार वृद्धि है। इसे देखते हुए भारत अपनी पूरी क्षमता हासिल करने और क्षेत्र में अपना प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा है। मंत्रालय ने भारत की तरक्की का श्रेय ग्रोथ, युवा आबादी और लगातार विस्तार होती इकोनॉमी को दिया।

इंडेक्स 2024 के अनुसार भारत ने कोरोना महामारी के बाद उल्लेखनीय आर्थिक सुधार दिखाया है, जिससे इसकी आर्थिक क्षमता में 4.2 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। भारत की विशाल जनसंख्या और मजबूत जीडीपी वृद्धि पर्चेजिंग पावर पैरिटी (पीपीपी) के संदर्भ में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत करती है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा 2018 में लॉन्च किया गया एशिया पावर इंडेक्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों का वैल्यूएशन करता है। उनकी कैपेसिटी की जांच की जाती है। इस इंडेक्स में राज्यों की भौतिक कैपेसिटी और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनके प्रभाव पर भी फोकस किया जाता है।


एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 में टॉप 10 देश

1. संयुक्त राज्य अमेरिका- 81.7 पॉइंट
2. चीन- 72.7 पॉइंट
3. भारत- 39.1 पॉइंट
4- जापान - 38.9 पॉइंट
5- ऑस्‍ट्रेलिया -31.9 पॉइंट
6- रूस -31.1 पॉइंट
7- साउथ कोरिया -31.0 पॉइंट
8- सिंगापुर - 26.4 पॉइंट
9- इंडोनेशिया - 22.3 पॉइंट
10- थाईलैंड- 19.8 पॉइंट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारत
  • अमेरिका
  • जापान
  • चीन
  • भारत की बड़ी उपलब्धि
  • भारत सबसे शक्तिशाली देश
  • India become 3rd largest power in Asia
  • एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024
  • Most Powerful Country in Asia
  • भारत बना सुपरपावर
  • एशिया का सबसे शक्तिशाली देश
  • Asia power index india rank
  • ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट
  • भारत आर्थिक सुधार
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा

By Mukesh Sharma

विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल

By Aman Vaishnav

मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया
फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?

By CHAKRESH

फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?
पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति

By Kaushiki

पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति
35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी

By Ramanand Tiwari

35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी