एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, कोरोना के बाद किया आर्थिक सुधार, जापान और रूस को छोड़ा पीछे
Vikram Jain | Sept 26, 2024, 02:21 IST
Asia Power Index India becomes third largest power
भारत ने एक बार फिर दुनिया में अपना डंका बजाया है। जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया पावर इंडेक्स 2024 में भारत तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत ने इस लिस्ट में रूस और जापान को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है।
Asia Power Index Report 2024
पूरी दुनिया में भारत का रुतबा लगातार बढ़ रहा है। अब भारत एशिया महाद्वीप की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन गया है। भारत ने पहली बार जापान को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने रूस को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में कह सकते हैं कि, एशिया में भारत की शक्ति बढ़ रही है। एशिया पावर इंडेक्स के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि गतिशीलता में यह बदलाव भारत के "बढ़ते भू-राजनीतिक कद, गतिशील विकास, युवा आबादी और विस्तारित अर्थव्यवस्था" को दर्शाता है। भारत से आगे चीन है, इस सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है।
एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना गया है। भारत पहली बार जापान को पछाड़कर 39.1 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जापान की आर्थिक ताकत में गिरावट के कारण से यह कमी आई है। भारत को यह उपलब्धि एक्टिव डेवलपमेंट, यूथ पॉपुलेशन और ग्रोइंग इकोनॉमी के दम पर हासिल हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एशिया पावर इंडेक्स में 38.9 पॉइंट के साथ जापान ने चौथा हासिल किया है। इस रिपोर्ट में एक साल पहले तक भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत से आगे दो ही देश रह गए हैं, भारत से एक पायदान आगे दूसरे नंबर पर चीन और सबसे ज्यादा ताकतवर संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहले स्थान हासिल किया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पांचवां और रूस को छठवां स्थान मिला है। सबसे दिलचस्प यह है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान टॉप-15 देशों की सूची से भी बाहर हो गया है। 14.6 प्वाइंट के साथ पाकिस्तान 16वें नंबर पर रहा।
भारत की तरक्की के पीछे कई वजहें रही हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि एशिया पावर इंडेक्स 2024 में सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्षों में से एक क्षेत्रीय बिजली रैंकिंग में भारत की लगातार वृद्धि है। इसे देखते हुए भारत अपनी पूरी क्षमता हासिल करने और क्षेत्र में अपना प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा है। मंत्रालय ने भारत की तरक्की का श्रेय ग्रोथ, युवा आबादी और लगातार विस्तार होती इकोनॉमी को दिया।
इंडेक्स 2024 के अनुसार भारत ने कोरोना महामारी के बाद उल्लेखनीय आर्थिक सुधार दिखाया है, जिससे इसकी आर्थिक क्षमता में 4.2 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। भारत की विशाल जनसंख्या और मजबूत जीडीपी वृद्धि पर्चेजिंग पावर पैरिटी (पीपीपी) के संदर्भ में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत करती है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा 2018 में लॉन्च किया गया एशिया पावर इंडेक्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों का वैल्यूएशन करता है। उनकी कैपेसिटी की जांच की जाती है। इस इंडेक्स में राज्यों की भौतिक कैपेसिटी और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनके प्रभाव पर भी फोकस किया जाता है।
1. संयुक्त राज्य अमेरिका- 81.7 पॉइंट
2. चीन- 72.7 पॉइंट
3. भारत- 39.1 पॉइंट
4- जापान - 38.9 पॉइंट
5- ऑस्ट्रेलिया -31.9 पॉइंट
6- रूस -31.1 पॉइंट
7- साउथ कोरिया -31.0 पॉइंट
8- सिंगापुर - 26.4 पॉइंट
9- इंडोनेशिया - 22.3 पॉइंट
10- थाईलैंड- 19.8 पॉइंट
पूरी दुनिया में भारत का रुतबा लगातार बढ़ रहा है। अब भारत एशिया महाद्वीप की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन गया है। भारत ने पहली बार जापान को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने रूस को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में कह सकते हैं कि, एशिया में भारत की शक्ति बढ़ रही है। एशिया पावर इंडेक्स के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि गतिशीलता में यह बदलाव भारत के "बढ़ते भू-राजनीतिक कद, गतिशील विकास, युवा आबादी और विस्तारित अर्थव्यवस्था" को दर्शाता है। भारत से आगे चीन है, इस सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है।
एशिया पावर इंडेक्स में 27 देशों का इवैल्यूएशन
अमेरिका को पहला स्थान, दूसरे पर चीन
कोरोना के बाद भारत ने किया आर्थिक सुधार
इंडेक्स 2024 के अनुसार भारत ने कोरोना महामारी के बाद उल्लेखनीय आर्थिक सुधार दिखाया है, जिससे इसकी आर्थिक क्षमता में 4.2 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। भारत की विशाल जनसंख्या और मजबूत जीडीपी वृद्धि पर्चेजिंग पावर पैरिटी (पीपीपी) के संदर्भ में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत करती है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा 2018 में लॉन्च किया गया एशिया पावर इंडेक्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों का वैल्यूएशन करता है। उनकी कैपेसिटी की जांच की जाती है। इस इंडेक्स में राज्यों की भौतिक कैपेसिटी और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनके प्रभाव पर भी फोकस किया जाता है।
एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2024 में टॉप 10 देश
2. चीन- 72.7 पॉइंट
3. भारत- 39.1 पॉइंट
4- जापान - 38.9 पॉइंट
5- ऑस्ट्रेलिया -31.9 पॉइंट
6- रूस -31.1 पॉइंट
7- साउथ कोरिया -31.0 पॉइंट
8- सिंगापुर - 26.4 पॉइंट
9- इंडोनेशिया - 22.3 पॉइंट
10- थाईलैंड- 19.8 पॉइंट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA