असम विधानसभा में विधेयक हुआ पारित, अब मुस्लिमों को विवाह और तलाक के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Sandeep Kumar | Aug 29, 2024, 21:03 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-29T210127.493
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-29T210127.493

असम सरकार ने मुस्लिमों के लिए विवाह और तलाक के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए सरकार ने आज यानी 29 अगस्त को विधानसभा में एक विधेयक को पारित कर दिया है।

असम सरकार ने प्रदेश में मुस्लिमों के लिए विवाह और तलाक ( Marriage and Divorce ) के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। दरअसल असम विधानसभा ( Assam Assembly ) में प्रदेश सरकार ने बाल विवाह को सामाजिक बुराई मानते एक विधेयक पारित किया। इस विधेयक में मुसलमानों को विवाह और तलाक रजिस्ट्रेशन से संबंधित एक पुराने कानून ( old laws ) को खत्म कर दिया गया है। असम के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि 22 अगस्त को विधानसभा में विधेयक ( Bill in Assembly ) पेश किया गया था जिसमें असम मुस्लिम विवाह और तलाक रजिस्ट्रेशन अधिनियम को रद्द करने का प्रावधान है।

काजी व्यवस्था से मिलेगी छुटकारा : सीएम

इस विधेयक पर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान चर्चा हुई। जिसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ( Chief Minister Himanta Biswa Sarma ) ने कहा, हमारा उद्देश्य न केवल बाल विवाह को समाप्त करना, बल्कि काजी व्यवस्था से छुटकारा पाना है। सीएम ने कहा है कि हम मुसलमानों के विवाह और तलाक के रजिस्ट्रेशन (Marriage and Divorce registration ) को सरकारी प्रणाली के तहत लाना चाहते हैं।

बहु विवाह पर लगेगा लगाम

इस विधेयक को लेकर राजस्व मंत्री जोगेन मोहन ( Management Minister Jogen Mohan ) ने कहा कि इससे बहु-विवाह पर रोक लगाने एवं विवाहित महिलाओं को वैवाहिक घर में रहने, भरण-पोषण ( Maintenance ) के अपने अधिकार ( rights ) का दावा करने में मदद मिलेगी।

विधेयक के विरोध में विपक्ष

विपक्षी दलों ने सरकार के इस विधेयक की निंदा करते हुए इसे मुस्लिमों ( Muslims ) के साथ भेदभाव वाला बताया। विपक्ष का दावा है कि आगामी चुनावों को लेकर सरकार प्रदेश के लोगों को गुमराह करना चाहती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
  • असम विधानसभा
  • असम में बहुविवाह
  • Assam Assembly
  • मुस्लिम विवाह-तलाक रजिस्ट्रेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि