असम के सीएम हिमंता का बड़ा बयान, राम-कृष्ण के नाम पर हो झारखंड के शहर

Sandeep Kumar | Nov 02, 2024, 23:58 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-02T234735.823
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-02T234735.823

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के शहरों, जिलों के नाम राम, कृष्ण, नीलांबर-पीतांबर और अन्य के नाम पर होने चाहिए...

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कहा कि झारखंड के शहरों, जिलों के नाम राम, कृष्ण, नीलांबर-पीतांबर और अन्य के नाम पर होने चाहिए। अगर आप किसी ऐसे शहर का नाम रख रहे हैं, जो उस शहर की संस्कृति से जुड़ा नहीं है, तो उसका (शहर का) नाम बदल दिया जाना चाहिए। कोलकाता का भी नाम बदला गया. यहां का नाम भी बदला जाना चाहिए।

हिमंता के बयान पर EC पहुंचा इंडिया ब्लॉक

हिमंता के बयान के बाद इंडिया ब्लॉक के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार से रांची में मुलाकात की। अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ उनके कथित भड़काऊ और विभाजनकारी भाषणों के लिए कार्रवाई की मांग की गई।

शिकायत के बाद क्या बोले हिमंता ?

इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरे खिलाफ शिकायत क्यों हुई? मैं क्या कह रहा हूं? जब मैं घुसपैठियों के खिलाफ बोल रहा हूं तो इन्हे तकलीफ क्यों हो रही है? कहां लिखा है, किस कानून में लिखा है कि घुसपैठियों के खिलाफ बोलना गलत है? हिंदुओं के बारे में बात करने का मतलब मुसलमानों को निशाना बनाना नहीं है। मैं मुस्लिम शब्द भी नहीं बोलता।

सीएम हेमंत सोरेन ने साधा हिमंता पर निशाना

वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य असम में झारखंड की जनजातियों को एसटी का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटाई जा रही है। खूंटी जिले के तपकारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि झारखंड के बहुत सारे लोग असम के चाय बागानों में रह रहे हैं। उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। सोरेन ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री यहां के आदिवासियों के शुभचिंतक होने का दिखावा करते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • असम CM हेमंत बिस्वा सरमा
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
  • असम के सीएम का बयान
  • असम
  • झारखंड विधानसभा चुनाव
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि